21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यनारी शक्ति को नमन कर रहा था महिला को गालियां देने वाला...

नारी शक्ति को नमन कर रहा था महिला को गालियां देने वाला श्रीकांत त्यागी, पुराना FB पोस्‍ट वायरल

Published on

नोएडा

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः, यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः… मनुस्मृति के इस श्लोक का अर्थ है कि जहां स्त्रियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। और जहां स्त्रियों की पूजा नहीं होती है। उनका सम्मान नहीं होता है, वहां किए गए समस्त अच्छे कर्म निष्फल हो जाते हैं। अब आप यह अर्थ समझ गए हों तो फिर आगे का लिखा हुआ पढ़िए- दो कौड़ी की शक्ल लेकर आ गई। चवन्नीछाप लुगाई। मा***द… भो***ली… तू रं* है। तेरी हैसियत जानता हूं मैं, तू भाग कर आई थी ना। अब छिपाए गए इन शब्दों को पढ़कर आप यह तो समझ गए होंगे कि यह वे गालियां हैं, जिनके इस्तेमाल की इजाजत सभ्य समाज नहीं देता। यह दोनों वाक्य एक ही व्यक्ति के इस्तेमाल किए हुए हैं। पहला श्लोक समाज के सामने सुंदर विचारों के प्रस्तुतिकरण का है। तो वहीं दूसरी अभद्र लाइनें मुंह से निकली हुई हकीकत है। शख्स का नाम है- श्रीकांत त्यागी, जिसने नोएडा की एक सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौज की और हाथ भी उठाया।

नोएडा के सेक्टर 93-बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में श्रीकांत त्यागी नाम का एक शख्स एक महिला से गाली-गलौज और हाथापाई करता नजर आ रहा है। आरोपी को बीजेपी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी ने खंडन किया है। लेकिन फेसबुक और ट्विटर पर श्रीकांत त्यागी बीजेपी का सक्रिय सदस्य नजर आ रहा है। वह बीजेपी के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य है। फैक्ट चेकर और ऑल्ट न्यूज के मोहम्मद जुबैर ने श्रीकांत की तरफ से सोशल मीडिया पर महिला दिवस के दिन किया गया ट्वीट वायरल कर दिया।

मोहम्मद जुबैर ने श्रीकांत त्यागी का सोशल टेम्पलेट वायरल कर दिया। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः, यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः लिखते हुए श्रीकांत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी थी। आगे लिखा था कि समाज को संस्कार, विचार, आकार देने वाली भारत की नारी शक्ति को सादर नमन। यह साझा करते हुए जुबैर ने लिखा- महिला दिवस के अवसर पर उसी (वीडियो में वायरल) बीजेपी नेता के विचार।

राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली महिला आयोग ने भी कड़ी आपत्ति जारी करते हुए श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कड़े ऐक्शन की मांग की है। महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र भी लिखा है। इधर, नोएडा पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत श्रीकांत त्यागी के खिलाफ फेज 2 थाने में एफआईआर दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी श्रीकांत त्यागी की बदसलूकी और महिला दिवस के शुभकामना संदेश को शेयर करते हुए लिखा, ‘यही भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा है। स्मृति ईरानी और मीनाक्षी लेखी जी आप लोग कहां हैं। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा जी से कहकर इस बदतमीज भाजपाई को पार्टी से बाहर करवाइए।’ हालांकि बीजेपी ने खंडन करते हुए कहा है कि श्रीकांत पार्टी में नहीं है।

इस बीच, बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हो चुके कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का कनेक्शन सामने आया है। बीजेपी की नोएडा इकाई के प्रमुख मनोज गुप्ता ने कहा कि त्यागी पार्टी से जुड़ा नहीं है। गुप्ता ने कहा, ‘वह करीब चार-पांच साल पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी में आया था, जो अब पार्टी छोड़ चुके हैं। त्यागी उनका शिष्य था और भाजपा का सदस्य नहीं था।’ आरोपी अभी फरार है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...