8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिस्तर पर नोटों की गड्डियां और थानेदार के परिवार की सेल्फी... कहां...

बिस्तर पर नोटों की गड्डियां और थानेदार के परिवार की सेल्फी… कहां से आया पैसा? मिला ये जवाब

Published on

उन्नाव ,

यूपी के उन्नाव जिले में एक तस्वीर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. ये तस्वीर बेहटा मुझावर थानाध्यक्ष के घर की है. इसमें उनके बच्चे और पत्नी 500 रुपये की नोटों की 27 गड्डियों के साथ दिख रही हैं. बताया जा रहा है कि रकम करीब 14 लाख रुपये है. फिलहाल, एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच सीओ बांगरमऊ को सौंपी है.

बता दें कि गुरुवार को सोशल मीडिया पर लाखों रुपये के साथ थानाध्यक्ष बेहटा मुजावर रमेश चंद्र साहनी के परिवार की तस्वीर वायरल हुई. इसमें बिस्तर पर 500 के नोट की 27 गड्डियों के साथ उनके बच्चे और पत्नी दिख रही हैं. महिला और बच्चे नोटों की गड्डियों के साथ मजे से सेल्फी लेते दिख रहे हैं.

एसपी ने आनन-फानन मामले की जांच कराई
तस्वीर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वहीं, जब ये मामला एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने आनन-फानन मामले की जांच कराई. पता चला कि तस्वीर में नोटों के साथ दिख रही महिला और बच्चे बेहटा मुजावर थाना प्रभारी रमेश चंद्र साहनी के हैं.

एक पारिवारिक प्रॉपर्टी की बिक्री हुई थी- साहनी
इस मामले में रमेश साहनी का कहना है कि एक पारिवारिक प्रॉपर्टी की बिक्री हुई थी. तस्वीर 14 नवंबर 2021 की है. तभी की ये फोटो है. हालांकि, वायरल फोटो के मामले में एसपी उन्नाव ने थानाध्यक्ष साहनी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही प्रकरण की जांच के लिए सीओ बांगरमऊ को निर्देश दिया है.

‘थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है’
इस मामले में सीओ बांगरमऊ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर थानाध्यक्ष बेहटा मुजावर के परिवार की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें उनके बच्चे और पत्नी नोटों की गड्डियों के साथ दिख रहे हैं. इसका संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मामले की जांच जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this