19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यरुतबा... डीआरएम की बेटी के जूते हुए चोरी तो ओडिशा से बरेली...

रुतबा… डीआरएम की बेटी के जूते हुए चोरी तो ओडिशा से बरेली तक हड़कंप, बरामदगी में जुटी GRP

Published on

मेरठ

रेलवे के एक अफसर का यह रुतबा ही कहा जाएगा कि उसकी बेटी के कीमती जूते ट्रेन में चोरी हो जाएं तो आनन फानन में पूरा अमला जूतों की बरामदगी में जुट जाए। ईस्‍ट कोस्‍ट रेल मंडल के डीआरएम की बेटी लखनऊ मेल से दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। सफर के दौरान उनके कीमती जूते चोरी हो गए। फिलहाल, इस मामले की एफआईआर ओडिशा प्रांत के संबलपुर जीआरपी थाने में दर्ज कराई गई है। जांच का जिम्मा बरेली की रेलवे पुलिस को मिला है। जिस महिला पर जूते चोरी करने का शक है, उसका बरेली स्टेशन पर लखनऊ मेल ट्रेन से उतरना बताया जा रहा है। बरेली जीआरपी के थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि एफआईआर की प्रति मिलते ही बरेली पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

यह घटना 3 जनवरी की है। ईस्ट कोस्ट रेल मंडल के डीआरएम की पत्नी और बेटी नई दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए लखनऊ मेल (12230) में सफर कर रहे थे। वह ट्रेन के एसी फर्स्‍ट क्‍लास के कोच संख्या एच वन की बर्थ संख्या सात और नौ पर सफर कर रहे थे। इसी कोच में सवार एक महिला सुबह पौने चार बजे बरेली जंक्शन पर उतरी थी। उस पर ही डीआरएम की बेटी मानवी के कीमती जूते चोरी करने का आरोप है।

जब मानवी को जूते चोरी होने की जानकारी मिली तो उन्‍होंने अपने पिता को घटना की सूचना दी। इसके बाद ओडिशा प्रांत के संबलपुर जीआरपी थाने में जूते चोरी होने की रिपोर्ट धारा 380 में दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में भी बरेली में उतरने वाली महिला पर ही जूते चोरी का शक जताया गया हैं। महिला क्योंकि बरेली में उतरी थी इसलिए घटनास्थल को बरेली माना गया है।

इसके बाद ओडिशा से बरेली जंक्शन की जीआरपी और आरपीएफ को घटना होने की सूचना दे दी गई। बरेली जीआरपी अब ट्रांसफर होकर आने वाली एफआईआर का इंतजार कर रही है ताकि आरोपी महिला की तलाश की जा सके। बरेली जीआरपी के थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि एफआईआर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...