21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयड्रोन पर फेंका डंडा, टूटी इमारत में छिपा बैठा था सिनवार… मौत...

ड्रोन पर फेंका डंडा, टूटी इमारत में छिपा बैठा था सिनवार… मौत से पहले का सामने आया VIDEO

Published on

नई दिल्ली

इजरायल ने अपने सबसे बड़े दुश्मन याह्या सिनवार को एक सैन्य अभियान में ढेर कर दिया है। हमास का लीडर आखिरी दम तक आईडीएफ का सामना करता रहा। इसका वीडियो भी अब सामने आ गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि गाजा में सिनवार और उसके साथियों के साथ इजरायली सैनिकों की मुठभेड़ हुई है। इसके बाद हमास का नेता एक टूटी हुई इमारत में जाकर छिप बैठता है।

इजरायल के सैनिक इमारत के अंदर एक ड्रोन को भेजते हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह इमारत के अंदर ही है या बाहर है। जब ड्रोन अंदर पहुंचता है तो वह सोफे पर बैठा हुआ नजर आता है। वह सोफे पर बैठे-बैठे ड्रोन के अपने नजदीक आने का इंतजार करता है। जैसे ही ड्रोन उसके करीब पहुंचता है तो वह एक डंडे को ड्रोन की तरफ फेंकता है।

आईडीएफ ने जारी किया वीडियो
इस वीडियो में ऐसा लग रहा है कि उसके एक हाथ में चोट लगी हुई है। ड्रोन डंडे से बच जाता है। थोड़ी देर बाद ड्रोन वहां से खिसक जाता है और आईडीएफ इमारत पर टैंक से गोले दागती है। इसी हमले में वह ढेर हो जाता है। आईडीएफ की तरफ से इसकी पुष्टि बाद में की जाती है।

इजरायल के विदेश मंत्री ने की पुष्टि
इजरायल के विदेश मंत्री कैट्ज ने एक बयान जारी कर कहा कि 7 अक्टूबर के नरसंहार और अत्याचारों के लिए जिम्मेदार याह्या सिनवार को आईडीएफ के सैनिकों ने मार गिराया है। साथ ही यह भी आईडीएफ के प्रवक्ता आरएडीएम डैनियल हगारी ने भी एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि सिनवार हमारे इतिहास में इजरायल के खिलाफ सबसे क्रूर हमले के लिए जिम्मेदार था। जब गाजा से आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया, इजरायलियों को उनके घरों में कत्लेआम किया। पूरे परिवारों को जिंदा जला दिया और 250 से ज्यादा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को होस्टेज बनाकर गाजा में ले गए। साथ ही अपने इस मैसेज में उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक साल से 101 बंधक अभी भी कैद हैं।

इजरायली पीएम ने क्या कहा
हगारी ने कहा कि हमारा युद्ध केवल हमास के साथ में है। गाजा के लोगों के साथ में नहीं है और हम यही चाहते हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि हम गाजा में खाना-पानी और दवा को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह गाजा में युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन यह अंत की शुरुआत है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...