9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यपुलिस पर पथराव और कांच की बोतलें फेंकी... यूपी के इस जिले...

पुलिस पर पथराव और कांच की बोतलें फेंकी… यूपी के इस जिले में होली के रंगों को फीका करने की कोशिश, नाकाम रहे हुड़दंगी

Published on

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार को बड़े लाट साहब के जुलूस के दौरान दो जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। खिरनीबाग और घंटाघर के पास उपद्रवियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव और कांच की बोतलों से हमला किया। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया और कई लोगों को हिरासत में लिया। जुलूस के दौरान हिंसा भड़कने से तनावपूर्ण माहौल बन गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

शाहजहांपुर में शुक्रवार को बड़े लाट साहब का जुलूस निकाला जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे खिरनीबाग में जीआईसी खेल मैदान के पास कुछ उपद्रवियों ने जुलूस में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर कांच की बोतलें फेंकीं और RAF पर पथराव किया, जिससे कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। हंगामे के दौरान एक व्यक्ति की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घंटाघर क्षेत्र में भी उपद्रवियों ने हुड़दंग मचाया। आरएएफ ने यहां भी लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को तितर-बितर कर दिया। लाठीचार्ज की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जुलूस में पथराव और हिंसा की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों से बातचीत की और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि उपद्रवियों ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की। उन्होंने RAF पर कांच की बोतलों और पत्थरों से हमला किया। उपद्रवियों को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस को आत्मरक्षा में बल प्रयोग करना पड़ा। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि उपद्रवी लगातार पथराव कर रहे थे और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना रहे थे, इसलिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अब जिले में स्थिति सामान्य है। पथराव और माहौल खराब करने वालों की पहचान वीडियो फुटेज के जरिए की जा रही है। वीडियो सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई है, ताकि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...