9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्ययूपी में आंधी-बारिश का कहर: फिरोजाबाद और एटा में बिजली गिरने से...

यूपी में आंधी-बारिश का कहर: फिरोजाबाद और एटा में बिजली गिरने से 4 की मौत, तापमान में आई गिरावट

Published on

फिरोजाबाद:

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। पश्चिमी यूपी के जिलों में स्थिति सबसे अधिक खराब रही। फिरोजाबाद और एटा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, फिरोजाबाद में एक स्कूली वैन पर पेड़ गिर गया, हालांकि उसमें बैठे बच्चे सुरक्षित बच गए। लखनऊ तक बारिश का असर दिख रहा है। यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आंधी और आकाशीय बिजली के असर को देखते हुए लोगों से सतर्क और सावधान रहने को कहा है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को प्राकृतिक आपदा पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

राज्य में सबसे अधिक 30 मिलीमीटर बारिश बुलंदशहर में दर्ज की गई, जबकि इटावा में 20 और बस्ती में 17 मिलीमीटर वर्षा हुई। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण अलीगढ़ और आगरा में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और आगरा में 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

लखनऊ में दिखा असर
राजधानी लखनऊ में भी सुबह से ही तेज पुरवा हवा चलने लगी और दोपहर बाद हल्की बारिश के चलते अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री नीचे था। शनिवार को भी पुरवा हवाओं का असर रहने का अनुमान है। इससे लोगों को तीखी गर्मी के मौसम के बीच राहत का अहसास होगा।

मौसम विभाग आया अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के ज्यादातर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि रविवार को पश्चिमी यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मेरठ और अन्य पश्चिमी जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया।

मौसम विभाग ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल सक्रिय है और तीन मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। अलीगढ़ में शुक्रवार को अचानक उमड़े काले बादलों और करीब 20 मिनट की तेज बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई। ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहाना हो गया और अधिकतम तापमान करीब 7 डिग्री गिर गया।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...