14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में भी हिली धरती

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में भी हिली धरती

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके इतने तेज थे कि घरों-दफ्तरों में लोगों ने इन्हें महसूस किया. हालांकि, अभी तक जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

नोएडा फिल्म सिटी में ऑफिस में काम कर रहे लोगों को महसूस हुआ कि जैसे कुर्सी को किसी ने हिला दिया हो। लखनऊ में भी लोगों ने ज्यादा तेज झटके महसूस होने की बात कही है। दिल्ली से लेकर नेपाल तक भूकंप से लोग हिल गए। एनसीआर में करीब 4 सेकेंड तक लोगों ने भूकंप को महसूस किया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों ने भूकंप काफी ज्यादा महसूस हुआ। ऊंची उमारतों में रहने वाले लोग फौरन बाहर की तरफ भागे। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 रही है।

नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करने वाले अनुराग ने बताया कि वह कु्र्सी पर बैठकर काम कर रहे थे। फिर अचानक उन्हें महसूस हुआ कि उनकी कुर्सी किसी ने पीछे से हिला दी। इसके बाद पूरे फ्लोर पर भूकंप-भूकंप की आवाजें आने लगीं।

उत्कर्ष कुमार ने बताया कि उन्हें तो पहले लगा कि सिर में चक्कर आ रहे हैं लेकिन तभी उनके फ्लोर पर हलचल हुई और सबलोग नीचे की तरफ भागने लगे। उत्कर्ष कुमार ने बताया कि उन्हें तो पहले लगा कि सिर में चक्कर आ रहे हैं लेकिन तभी उनके फ्लोर पर हलचल हुई और सबलोग नीचे की तरफ भागने लगे। मैं भी नीचे की तरफ भागा। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से दिल्ली-एनसीआर में लगातार झटके आ रहे हैं। पता नहीं क्या होगा।

नवीन कुमार नामक शख्स ने बताया कि जैसे सिर में चक्कर आ रहा हो। उन्होंने कहा कि मैं खड़ा था तो मुझे चक्कर की तरह महसूस हुआ और फिर मैं कुर्सी पर बैठ गया। अनुभव शाक्य ने बताया कि मुझे झटके महसूस हुए तो मैं टेबल के नीचे बैठ गया था। कुछ देर तक मुझे झटके मसहूस होते रहे। हालांकि कुछ देर बाद सब सामान्य हो गया था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर आए. इनकी तीव्रता 5.8 थी. भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन के भीतर 10 किमी अंदर बताया जा रहा है. इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. जम्मू-कश्मीर में भी धरती हिली थी. वहां भी लोगों को भूकंप के तेज झटके महसूस किए थे. इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई थी. इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश इलाका रहा था.

Latest articles

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...