5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 6 चीनी नागरिकों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 6 चीनी नागरिकों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में एक सुसाइड अटैक में छह चीनी नागरिक मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि हमलावर ने उनके काफिले को निशाना बनाया था. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले के बेशम इलाके में चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया. पुलिस के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार चीनी नागरिकों के काफिले में घुसा दी.

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने ‘पांच विदेशी इंजीनियरों और उनके ड्राइवर की मौत’ की जानकारी दी. बताया जा रहा है कि हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. स्थानीय पुलिस ने बताया कि चीनी नागरिकों पर इस्लामाबाद से कोहिस्तान जाने के दौरान हमला किया गया है. हमलावर ने कथित रूप से चीनी नागरिकों की कार में टक्कर में मारी थी, जिससे वे खाई में जा गिरे.

अपने कैंप की ओर जा रहे थे चीनी नागरिक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सभी चीनी इंजीनियर दासू में अपने कैंप की ओर जा रहे थे. विशेष रूप से दासू पहले भी आतंकियों के निशाने पर रहा है, जहां 2021 में एक बड़ा हमला हुआ था. तब एक बस पर हुए अटैक में 9 चीनी नागरिकों समेत 13 लोग मारे गए थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हमलावरों ने नवल एयरबेस पर हमला किया है, जिसमें एक सैनिक की भी मौत हुई है. बताया जा रहा है कि यह एयरबेस चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए महत्वपूर्ण है.

पोर्ट को भी आतंकियों ने बनाया निशाना
पाकिस्तान में आए दिन आतंकी हमले होते हैं. इससे पहले 20 मार्च को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने ग्वादर पोर्ट को निशाना बनाया था. पाकिस्तान इस पोर्ट को चीन की मदद से डेवलप कर रहा है, जिसका स्थानीय बलूच आबादी विरोध करती रही है. बीएलए या बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा चीनी नागरिकों को अक्सर निशाना बनाया जाता है.

बलूचिस्तान में BLA के निशाने पर चीनी
बलूचिस्तान में दशकों से स्थानीय आबादी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रही है, लेकिन बावजूद इसके चीन ने यहां भारी मात्रा में निवेश कर रखा है. मसलन, चीन पाकिस्तान से अपने देश तक एक इकोनॉमिक कॉरिडोर बना रहा है, जिसमें ग्वादर पोर्ट समेत आसपास के इलाके का विकास किया जाना है. बलूचिस्तान का एक बड़ा हिस्सा इसी CPEC प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के लड़ाके विरोध करते हैं और आए दिन हमलो को अंजाम देते हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...