11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई तक ज्ञानवापी के ASI सर्वे पर लगाई...

सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई तक ज्ञानवापी के ASI सर्वे पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने का आदेश

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वे पर 26 जुलाई तक रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश बुधवार शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। सोमवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया जिला कोर्ट के आदेश के बाद एएसआई सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में खुदाई से ढांचे को नुकसान पहुंच सकता है जो सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेश का उल्लंघन है। इस पर कोर्ट ने पूछा कि आप इस मामले को लेकर हाईकोर्ट क्यों नहीं गए? मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया कि जिला अदालत ने आदेश इतना जल्दबाजी में दिया है कि सर्वे शुरू होने के बाद उसके पास हाईकोर्ट जाने का समय नहीं था। कोर्ट ने पहले इस मामले को 2 बजे तक सुनवाई के लिए टाल दिया लेकिन बाद में इस मामले की सुनवाई की।

क्या एएसआई परिसर में खुदाई कर रही है?
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा कि आखिर अभी एएसआई क्या कर रही है और वहां क्या हो रहा है? कोर्ट ने पूछा कि क्या वहां खुदाई हो रही है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने एएसआई को 11.15 बजे कोर्ट में पेश होकर सर्वे के बारे में जानकारी देने को कहा। इस पर सॉलिसिटर जनरल की ओर से कहा गया कि फिलहाल ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान एक ईंट भी वहीं हटाई गई है।

बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन देखने वाली अंजुमन कमेटी ने काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण के लिए वाराणसी जिला अदालत के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की है। यूपी सरकार के वकील तुषार मेहता ने बताया कि सर्वे आधुनिक तकनीक से होगा। इसमें कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। मेहता ने कहा कि एक सप्ताह तक किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। तब तक ये हाई कोर्ट जा सकते हैं, लेकिन मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी ने जोर देकर सर्वे रोकने की मांग की।

सुबह 7 बजे से जारी है सर्वे
वाराणसी जिला अदालत के आदेश के बाद सुबह 7 बजे से ज्ञानवापी परिसर में एएसआई का सर्वे जारी है। जिला कोर्ट ने एएसआई को सर्वे कर इसकी रिपोर्ट 4 अगस्त तक कोर्ट में पेश करने को कहा है। एएसआई की 43 सर्वेयर की टीम सर्वे कर रही है। एएसआई आधुनिक तकनीक से पूरे परिसर का सर्वे करेगी। हालांकि वजूखाने का सर्वे नहीं किया जाएगा।

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के साथ 4 वकील भी सर्वे के दौरान मौजूद थे। वहीं चारों वादी महिलाएं भी मौके पर मौजूद रहीं। ASI की ओर से सर्वे के लिए चार अलग-अलग टीमें बनाई हैं और सभी टीमों ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें एक टीम पश्चिमी दीवार के पास, 1 टीम गुंबदों का सर्वे, एक टीम मस्जिद के चबूतरे का और एक 1 टीम परिसर का सर्वे कर रही है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...