5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यनवाब मलिक को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, 1 साल 5 महीने...

नवाब मलिक को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, 1 साल 5 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर

Published on

मुंबई

सुप्रीम कोर्ट ने कुख्यात गैंगस्टर दाउद इब्राहिम की संपत्तियों से संबंधित वित्तीय हेराफेरी के मामले में जेल में बंद एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री नबाव मलिक को जमानत दे दी है। चूंकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत का विरोध नहीं किया, इसलिए मलिक की जमानत का रास्ता साफ हो गया। ऐसे में नवाब मलिक 1 साल 5 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे। स्वास्थ्य कारणों से मलिक को अगले 2 महीने के लिए जमानत दी गई है।

​सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत
किडनी के इलाज के लिए नवाब मलिक कुर्ला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। स्‍पेशल कोर्ट की ओर से मेड‍िकल के आधार पर जमानत देने से इनकार करने के बाद मलिक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जस्‍ट‍िस अनुजा प्रभुदेसाई की स‍िंगल बेंच ने मलिक की याचिका पर फैसला करते हुए उन्हें मेड‍िकल आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने मलिक को जमानत दे दी है।

​कब अरेस्‍ट हुए थे नवाब मल‍िक?
दरअसल उद्धव ठाकरे की महा विकास अघाड़ी सरकार में अल्पसंख्यक विकास मंत्री का पद संभाल रहे नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय यानी ‘ईडी’ ने 23 फरवरी 2022 को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने नवाब मलिक की आठ संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इनमें कुर्ला के गोवाल कंपाउंड में नवाब मलिक की संपत्ति, धाराशिव में 147 एकड़ जमीन, मुंबई में 3 फ्लैट और रेजिडेंशियल हाउस शामिल हैं।

​नवाब मलिक पर क्‍यों हुई थी कार्रवाई?
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ दर्ज मामले में नवाब मलिक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। यह मामला जमीन सौदे से जुड़ा है और मलिक पर टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप था।

​नवाब मलिक पर क्या हैं आरोप?
नवाब मलिक ने कुख्यात गैंगस्टर दाउद इब्राहिम के गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर कुर्ला में मुनीरा प्लंबर, गोवावाला कंपाउंड की जमीन हड़प ली। इसी साजिश के तहत दाउद गिरोह के सदस्यों ने मुनीरा को झांसा देकर पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कराई और जमीन पर अवैध कब्जा कर जमीन मुआवजे के पैसे की हेराफेरी की। जिस पर ईडी ने मामला दर्ज किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...