29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यसुप्रिया का फडणवीस पर तंज,105 विधायकों वाला नेता, 1 MLA वाले के...

सुप्रिया का फडणवीस पर तंज,105 विधायकों वाला नेता, 1 MLA वाले के दरवाजे

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे से मुलाकात की थी। इस मीटिंग की काफी चर्चाएं हुईं और तमाम कयास तक लगने लगे कि क्या फडणवीस की ओर से राज ठाकरे के बेटे अमित को मंत्री बनने का प्रस्ताव दिया जाएगा। अब इस पर शरद पवार की बेटी और एनसीपी लीडर सुप्रिया सुले ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठा और उपलब्धि तो काम से मिलती है। यह इसलिए नहीं मिलती कि कोई किसी के घर पर गया था। 105 विधायकों वाला एक नेता उनके घर जाता है, जिनके पास एक विधायक होता है। आप इसके बारे में क्या कहेंगे? मुझे नहीं पता कि कोई कैसे सोचता है।’

सुले ने कहा- स्वार्थ के लिए जुटे हैं लोग, जनता का नुकसान
सुप्रिया सुले ने कहा, ‘महाराष्ट्र की राजनीति में जो कुछ भी शुरू हुआ है, वह आम आदमी के फायदे के लिए नहीं है, केवल अपने स्वार्थ के लिए है।’ आज सुबह ही फडणवीस ने राज ठाकरे के आवास ‘शिवतीर्थ’ पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। हालांकि इस मीटिंग को लेकर अब तक भाजपा या फिर राज ठाकरे की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। फिर भी यह तय माना जा रहा है कि नई सरकार के गठन और शिवसेना में मची कलह के बीच राजनीतिक चर्चा भी हुई होगी। भाजपा के नेताओं का तो इतना ही कहना है कि फडणवीस राज ठाकरे के स्वास्थ्य के बारे में जानने पहुंचे थे क्योंकि उनकी हाल ही में सर्जरी हुई थी।

फडणवीस की तारीफ करते हुए राज ने लिखा था लेटर
देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने के बाद राज ठाकरे ने उनकी तारीफ करते हुए एक पत्र भेजा था। इस पत्र में उन्होंने लिखा था, ‘आपने अपने कामों से दिखाया है कि पार्टी और उसका आदेश किसी भी व्यक्ति की आकांक्षाओं से बड़ा है। पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता इसका सार है कि वह क्या है।’ यही नहीं उन्होंने कहा था कि आपका यह पद स्वीकारना देश और राज्य के सभी राजनीतिक दलों और संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा हमेशा याद किया जाएगा। इस पत्र के बाद से ही एक बार फिर मनसे और भाजपा के साथ आने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

जब राज ठाकरे ने उद्धव पर ट्वीट कर कसा था तंज
गौरतलब है कि शिवसेना में मची कलह के बीच राज ठाकरे ने एक ट्वीट भी किया था, जिसे उद्धव पर निशाने के तौर पर देखा गया था। राज ठाकरे ने लिखा था कि यदि कोई व्यक्ति अपने भाग्य को ही कर्म समझ लेता है तो फिर उसका पतन होना सुनिश्चित हो जाता है। उनकी पोस्ट में किसी का नाम नहीं था, लेकिन इसे उद्धव ठाकरे पर ही तंज के तौर पर देखा गया था।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...