8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयसर्फ एक्सेल धुलाई, चीन की कुटाई का आनंद लीजिए... तवांग के वायरल...

सर्फ एक्सेल धुलाई, चीन की कुटाई का आनंद लीजिए… तवांग के वायरल वीडियो पर जबरदस्त रिएक्शन

Published on

नई दिल्ली

भारत और चीन के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में झड़प हुई थी। जिसमें दोनों तरफ से कुछ सैनिक घायल हुए हैं। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों में इस झड़प की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो तवांग का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हो रही है। वीडियो में भारतीय सैनिक चीन के सैनिकों को पीछे ढकेलते हैं, उन्हें डंडों से पीटते हैं। जिस तरह से भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों पर हावी दिख रहे हैं, उसे देखकर भारतीय सेना की बहादुरी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर भारतीय सैनिकों की तारीफ में यूजर्स एक से एक बढ़कर कमेंट कर रहे हैं, वहीं चीन सैनिकों की सर्फ एक्सेल जैसी धुलाई पर खूब मौज भी ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर #ChinesePLA, #IndianArmy, #ChineseArmy, #Tawang टॉप ट्रेंड पर हैं। भारतीय आर्मी को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं चीनी सेना की खूब खिंचाई हो रही है।

ज्यादातर यूजर्स एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को ट्रोल कर रहे हैं। लिख रहे हैं- Tawang says hi… दरअसल, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि सरकार आदेश दे तो हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को वापस लेने के लिए तैयार हैं। इस पर ऋचा ने ट्वीट किया था- Galwan says Hi…. बाद में ऋचा ने अपने ट्वीट पर माफी मांग ली थी।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स चीनी सैनिकों की पिटाई को लेकर राहुल गांधी को भी ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स ने कहा है कि राहुल गांधी को बुरा लग रहा होगा चीनी सौनिकों की पिटाई देखकर। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस को तवांग पर राजनीति न करने की नसीहत दी है। शाह ने कहा कि राजीव गांधी ट्रस्ट को चीन की तरफ से फंडिंग दी जाती है।

कुछ यूजर्स ने वीडियो की प्रमाणिकता पर ही सवाल उठा दिया है। यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो 9 दिसंबर का नहीं है। हालांकि वीडियो में जिस तरह इंडियान आर्मी चीनी सैनिकों को खदेड़ रही है, उसकी तारीफ की है।

वीडियो में जिस तरह पंजाब रेजिमेंट के जवान चीनी सैनिकों को डंडे से खदेड़ रहे हैं, उस पर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि पंजाब का ट्रीटमेंट सबसे बढ़िया है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि चीनी सैनिकों की सेवा में पंजाब रेजिमेंट ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। भारत मां की जय के नारों के साथ लोग कमेंट कर रहे हैं।

चीनी सेना की कुटाई को सर्फ ऐक्सल की धुलाई बताकर यूजर्स वीडियो को शेयर कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि पंजाब रेजिमेंट ने चीनी सैनिकों की जमकर धुलाई की है। यह धुलाई अब वह कभी नहीं भूलेंगे। भारत में घुसपैठ से पहले कई बार सोचेंगे।

यूट्यूब पर भी तवांग झड़प का वीडियो वायरल है। यूजर्स लिख रहे हैं गलवान के बाद तवांग में जिस तरह से चीनी सैनिकों की कुटाई हुई है। उससे चीन का साहस टूट रहा है। दुनिया भारत की ताकत को सलाम कर रही है। भारत के वीर जवानों पर सारे देशवासियों को नाज है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...