12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयसर्वे में खुलासा ... 2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा...

सर्वे में खुलासा … 2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी होगा?

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव होने में बस कुछ महीनों का समय बचा हुआ है। माना जा रहा कि नए साल में राम मंदिर के बाद कभी भी आम चुनाव की घोषणा हो सकती है। ऐसे में सवाल है कि 2024 का आम चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्या होगा। आम लोगों से लेकर राजनीतिक विश्लेषक इस बात पर एक मत हैं कि लोकसभा चुनाव में राम मंदिर एक अहम मुद्दा होगा। बीजेपी निश्चित रूप से इस मुद्दे को भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़गी। वहीं, हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जातिगत जनगणना का मुद्दा काफी अहम रहा था। विपक्ष महंगाई को लेकर भी अकसर केंद्र सरकार को घेरता रहा है। ऐसे में जानते हैं कि सी वोटर के सर्वे में लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा कौन सा होने जा रहा है।

2024 चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्या?
सी-वोटर के सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया कि वो किस मुद्दे पर वोट करेंगे। लोगों के सामने राम मंदिर, बेरोजगारी, जातीय जनगणना, काला धन जैसे मुद्दे रखे गए। सर्वे के परिणाम में 28 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राम मंदिर अहम मुद्दा होगा। खास बात है कि सबसे अधिक 41 फीसदी लोगों ने कहा कि आम चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा होगा। हालांकि, सर्वे में 10 फीसदी लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में जातिगत जनगणना सबसे बड़ा मुद्दा होगा। 10 फीसदी लोगों का कहना है कि आम चुनाव में काला धन सबसे बड़ा मुद्दा होगा। वहीं, 11 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि सबसे बड़ा मुद्दा क्या होगा?

जातीय जनगणना से विपक्ष को फायदा?
हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जातिगत जनगणना से विपक्ष को कोई खास फायदा नहीं मिला। सी-वोटर सर्वे में जातिगत जनगणना को लेकर विपक्ष के फायदा होने को लेकर सवाल किया गया। सर्वे में 46 फीसदी लोगों का मानना था कि विपक्ष को जातिगत जनगणना का फायदा नहीं मिलेगा। वहीं, 37 फीसदी लोगों ने कहा कि विपक्ष को लोकसभा चुनाव में जातिगत जनगणना का फायदा मिल सकता है। हालांकि 17 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि विपक्ष को चुनाव में जातिगत जनगणना का फायदा मिलेगा।

चुनाव तक एकजुट रहेगा इंडिया?
इंडिया गठबंधन के गठन के बाद से ही बीजेपी लगातार इस पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं का कहना है कि यह अवसरवादी गठबंधन है। एक साथ आए इन दलों का एकमात्र उद्देश्य पीएम मोदी को हराना है। ऐसे में सर्वे में इंडिया गठबंधन से जुड़ा सवाल भी किया गया। सर्वे में पूछा गया कि क्या चुनाव तक इंडिया गठबंधन एकजुट रह पाएगा। इस सवाल के जवाब में 50 फीसदी लोगों ने कहा कि चुनाव तक विपक्षी गठबंधन इंडिया एकजुट नहीं रह पाएगा। हालांकि, 37 फीसदी लोग अभी भी मानते हैं कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...