28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलसूर्यकुमार यादव ने तोड़ा श्रीलंका का सपना, 91 रनों से जीत हासिल...

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा श्रीलंका का सपना, 91 रनों से जीत हासिल कर टीम इंडिया ने अपने नाम की सीरीज

Published on

राजकोट

भारत ने श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ राजकोट में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले को जीत लिया है। श्रीलंका के पास भारत में पहली बार द्विपक्षीय सीरीज जीतने का मौका था, लेकिन उनका सपना एक बार फिर टूट गया। हार्दिक पंड्या ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी की मदद से भारत ने 228 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने तेजी से रन बनाए लेकिन उनके विकेट भी गिरते रहे। अंत में टीम की पारी 137 रनों पर सिमट गई और भारत ने मैच को 91 रनों से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज को भी 2-1 से जीत लिया।

सूर्या का तूफानी शतक
सूर्यकुमार यादव के 51 गेंद में नाबाद 112 रन की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में पांच विकेट पर 228 रन बनाये। सूर्यकुमार ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का एक और शानदार नजारा पेश किया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर टी20 क्रिकेट में तीसरा शतक जड़ा। अपना अर्धशतक 26 गेंद में पूरा करने के बाद सूर्यकुमार ने तिहरे अंक तक पहुंचने में 19 गेंद ही और ली। उन्होंने आखिरी ओवर में चमिका करूणारत्ने को एक चौका और एक छक्का लगाया।

पिछले दो मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके शुभमन गिल (46) ने नौ गेंदें बेकार की लेकिन उसके बाद दिलशान मदुशंका को तीसरे ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंद में 35 रन बनाये। इससे पहले ईशान किशन पहले ही ओवर में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्पिन गेंदबाजों के आते ही त्रिपाठी ने महेश तीक्षणा को निशाना बनाया और पांचवें ओवर में तीन चौके लगाये। त्रिपाठी ने करूणारत्ने को दो छक्के लगाये। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 53 रन जोड़े।

गिल ने धीमी गति से रन बनाये लेकिन सूर्यकुमार ने आक्रामक पारी खेली। टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज ने चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से गिल ने वानिंदु हसरंगा को छक्का लगाया लेकिन दूसरा चौका लगाने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे। इसके साथ ही 111 रन की साझेदारी भी टूट गई। कप्तान हार्दिक पंड्या (चार) और दीपक हुड्डा (चार) सस्ते में आउट हो गए। दूसरे छोर से सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही जिन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के और सात चौके लगाये। आखिर में अक्षर पटेल ने सिर्फ नौ गेंद में चार चौकों की मदद से नाबाद 21 रन बनाये।

17वें ओवर में सिमटी श्रीलंका की पारी
श्रीलंका को कुसल मेंडिस ने तेज शुरुआत दी। 5वें ओवर में टीम का स्कोर 40 रनों के पार हो गया था। लेकिन 15 गेंदों पर 23 रन बनाने के बाद मेंडिस अक्षर पटेल का शिकार बन गए। भानुका राजपक्षे की जगह टीम में आए अविष्का फर्नांडो सिर्फ 1 रन ही बना सके। पथुम निसांका ने 17 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली। 7 रनों के अंदर 3 विकेट गिरने के बाद धनंजया डि सिल्वा और चरिथ असलंका ने श्रीलंका की पारी को संभाला।

असलंका (19) के रूप में श्रीलंका को 84 रनों पर चौथा झटका लगा। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। कप्तान दासुन शनाका ने 17 गेंदों पर 23 रन बनाए लेकिन किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं निभाया। टीम को अंतिम 5 बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। 17वें ओवर में श्रीलंका की पारी 137 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन शिकार किये। वहीं हार्दिक पंड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिले।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...