6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीयस्वाति मालीवाल के घर पर हमला, कारों में भी तोड़फोड़, केजरीवाल ने...

स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, कारों में भी तोड़फोड़, केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला हुआ है. इतना ही नहीं इस दौरान उनके घर पर खड़ी कारों में भी तोड़फोड़ की गई. स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर खुद ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया. मालीवाल के मुताबिक, हमलावर ने उनकी और उनकी मांग की गाड़ी को भी बुरी तरह से तोड़ दिया गया. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधा.

स्वाति मालीवाल के घर पर हमला ऐसे वक्त पर हुआ, जब एक दिन पहले ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. रविवार को एलजी वीके सक्सेना के नाम लिखी चिट्ठी में सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बहुत खराब है. दिल्ली इस समय अपराधियों की राजधानी बन गई है.

मैं डरूंगी नहीं- मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हमलावर ने घर में घुसने की कोशिश की. लेकिन अच्छी बात थी कि मैं और मेरी मां दोनों ही घर पर नहीं थे. नहीं तो पता नहीं क्या होता. मालीवाल ने कहा कि कुछ भी कर लो, मैं डरने वाली नहीं हूं. दिल्ली पुलिस को इस मामले की शिकायत करूंगी.

केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं
उधर, इस मामले में अरविंद केजरीवाल ने एलजी विनय सक्सेना पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल हो गया है. यहां तक कि दिल्ली महिला आयोग कि अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं है. खुले आम कत्ल हो रहे हैं. उम्मीद करता हूं कि LG साहिब थोड़ा समय कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी देंगे.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this