9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeखेलT20 WC: टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, एकतरफा मैच में नीदरलैंड्स...

T20 WC: टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, एकतरफा मैच में नीदरलैंड्स को 56 रनों से रौंदा

Published on

नई दिल्ली

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। भारत ने नीदरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 56 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और फिर सूर्यकुमार के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने के दौरान एक बार भी आक्रामक नजर नहीं आई और भारतीय गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए उन पर शुरू से ही दबाव बनाए, जिसका नतीजा ये हुआ कि नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था।

भारत द्वारा मिले 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम पहले ओवर से ही दबाव में दिखी। भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में अपने दोनों ओवर मेडन किए और एक विकेट भी चटकाया। विक्रमजीत 9 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। मैक्स 10 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नीदरलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके कारण टीम भारत के टारगेट तक नहीं पहुंच सकी। भारत के लिए भुवनेश्वर, अर्शदीप, अक्षर पटेल, अश्विन को दो-दो विकेट मिला। इस जीत के साथ भारत ग्रुप दो में 4 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है और उसका नेट रन रेट +1.425 पहुंच गया है, जो ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका के बाद सबसे बेहतर है।

इससे पहले भारत ने विराट कोहली (62 नाबाद), कप्तान रोहित शर्मा (53) और सूर्यकुमार यादव (51 नाबाद) की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत नीदरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने ग्रुप-2 के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल नौ रन के स्कोर पर पगबाधा आउट हुए। रोहित ने भी कुछ देर संघर्ष किया लेकिन आठवें ओवर में लोगन वैन बीक को छक्का लगाकर उन्होंने हाथ खोले।

रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिये 73 रन की साझेदारी की। रोहित ने आउट होने से पहले 39 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 53 रन बनाये। उनका विकेट गिरने के बाद कोहली ने सूर्यकुमार के साथ 95 रन की वस्फिोटक साझेदारी करके भारत को 20 ओवर में 179/5 के स्कोर तक पहुंचाया। कोहली ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्द्धशतक जड़ते हुए 44 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 62 रन बनाये, जबकि सूर्यकुमार ने 25 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाकर 51 रन की विस्फोटक पारी खेली।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...