12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलतड़ाक-तड़ाक, पुलिसवाले को महिला ने मारे थप्पड़, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL...

तड़ाक-तड़ाक, पुलिसवाले को महिला ने मारे थप्पड़, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL Final के दौरान बवाल

Published on

अहमदाबाद

दुनिया भर के फैंस जब टकटकी लगाए बारिश के थमने और आईपीएल फाइनल के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, तब दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक महिला फैन और पुलिसकर्मी के बीच जमकर झड़प हो गई! सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अहमदाबाद का बताया जा रहा है। वीडियो में स्टैंड्स में बैठी एक महिला पुलिसवाले की जमकर पिटाई कर रही है। यह विवाद क्यों हुआ और पीटने वाली महिला कौन है, ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी पर हाथ उठाने के बाद उस पर क्या कार्रवाई हुई इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

वीडियो की सत्यता की पुष्टि नवभारत टाइम्स ऑनलाइन नहीं करता, लेकिन ट्वीट के रिप्लाई में कई लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि पुलिसवाला नशे की हालत में था और महिला से बदतमीजी कर रहा था। वही कुछ लोगों ने महिला को ही कसूरवार ठहराते हुए पुलिसकर्मी का साथ दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही महिला सशक्तिकरण है।

बहरहाल, चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला आईपीएल 2023 का फाइनल खबर लिखे जाने तक शुरू नहीं हो पाया था। पूरे गुजरात समेत अहमदाबाद में तेज बारिश हो रही है। कई जगह ओले गिरने की भी खबरें हैं। शाम सात बजे होने वाला टॉस रात 10 बजे तक भी नहीं हो सका है। अगर अब मैच शुरू होता है तो पूरे 20 ओवर का मैच नहीं होगा। वैसे 29 मई का दिन रिजर्व-डे रखा गया है। रविवार को खेल शुरू न हो पाने की स्थिति में मुकाबला अगले दिन शिफ्ट हो जाएगा।

Latest articles

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...