9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'मेरे बेटे अमृतपाल के मिशन को आगे बढ़ाएं...', पिता ने सिख संगत...

‘मेरे बेटे अमृतपाल के मिशन को आगे बढ़ाएं…’, पिता ने सिख संगत से की मांग

Published on

चंडीगढ़,

भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी का विरोध शुरू हो गया है. खालिस्तानी समर्थक के पिता ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. आरोपी के पिता का कहना है कि उनका बेटा पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था. गुरु साहिब की सोच थी कि पंजाब नशे से रहित होना चाहिए. अब तरसेम सिंह ने सिख संगत से मांग की है कि बेटे अमृतपाल के मिशन को आगे बढ़ाना चाहिए.

तरसेम सिंह ने बताया, उन्हें टीवी चैनलों के माध्यम से खबर मिली है कि अमृतपाल का गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा परिवार के संपर्क में नहीं था. वहीं, मीडिया में बताई गई तस्वीरें साफ नहीं हैं. अमृतपाल सिंह आज भी सिखी स्वरूप में ही है. अमृतपाल के साथ जितने भी बच्चों को पुलिस ने तंग परेशान किया है, वह उन बच्चों के साथ हैं.

उधर, अमृतपाल के चाचा ने अपने बयान में कहा कि उन्हें रविवार सुबह ही पता चला कि अमृतपाल ने आत्मसमर्पण कर दिया है. हम सोच रहे थे कि वह पुलिस के पास ही है. अमृतपाल ने फरारी के दौरान कभी भी परिवार के साथ संपर्क नहीं किया था.

पंजाब सरकार के उच्च सूत्रों से पता चला है कि पत्नी किरणदीप (एक ब्रिटिश नागरिक) को निगरानी में लेने के बाद से अमृतपाल दबाव में आ गया था. बता दें कि बीते दिनों लंदन की फ्लाइट पकड़ने से पहले किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया था. श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एनआरआई महिला से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गई थी. इसके बाद उसे घर भेज दिया गया था.

अमृतपाल की पत्नी को एयरपोर्ट पर रोके जाने पर अकाल तख्त प्रमुख का बयान भी सामने आया था. जत्थेदार अकाल तख्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल की पत्नी को एयरपोर्ट पर रोकने पर कहा कि सरकार पता नहीं क्यों ऐसा माहौल पैदा कर रही है. किरणदीप पर कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं है. अगर वह अपने घर जाना चाहती है तो उसे क्यों रोका गया? हम उस कौम से संबंधित हैं जिसने हमेशा अपनी आवाज़ उठाई. अगर उसका कोई कसूर नहीं है तो उन्हें तंग परेशान नहीं किया जाना चाहिए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अमृतपाल की पत्नी को उसके रिश्तेदारों के हवाले कर दिया गया है और वह विदेश न जाकर वापस अपने गांव के लिए रवाना हो गई थी.

इस बात का दावा पंजाब पुलिस के डीजीपी सुखचैन सिंह गिल ने भी किया है. अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद रविवार को पंजाब डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने पिछले 35 दिनों से दबाव बना रखा था. सभी विभाग इंटेलिजेंस के साथ पूरा ताल मेल में काम कर रहे थे. आज सुबह अमृतपाल सिंह को डिटेन कर दिया गया है. लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगा जिसमें पंजाब में कानून व्यवस्था को खराब नहीं किया और भाईचारे को कायम रखा. किसी को भी पंजाब का माहौल और खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

डीजीपी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह को सुबह 6:45 पर रोडेगांव गांव से गिरफ्तार किया गया. पंजाब पुलिस के पास पूरी सूचना थी. इसके बाद अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया. हमारे पास सूचना थी कि अमृतपाल गुरुद्वारे के अंदर है, तो मर्यादा को ध्यान में रखते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पंजाब के तमाम विभाग मिलजुलकर काम कर रहे थे. अमृतपाल सिंह के ऊपर NSA के तहत कार्रवाई की गई है.

बता दें कि पुलिस ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला करने के बाद 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की थी. इस मामले में संगठन के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था. लेकिन मुख्य आरोपी अमृतपाल 35 दिन बीतने के बाद भी फरार था. हालांकि, पंजाब पुलिस ने रविवार को 29 वर्षीय खालिस्तान समर्थक को मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी को अब फ्लाइट से असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया है.

 

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...