30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यसैर सैय्यद का नाम ले आरिफ मोहम्मद खान ने कही चुभने वाली...

सैर सैय्यद का नाम ले आरिफ मोहम्मद खान ने कही चुभने वाली बात, बताया कैसे देश के लिए समस्या बन जाएंगे मुसलमान

Published on

नई दिल्ली

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने मुस्लमानों को ही उनकी हालत के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया है। देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में रविवार को उन्होंने कहा, “आधुनिक शिक्षा को इस्लाम के खिलाफ माना जाता था। वे या तो इसे बैन करना चाहते थे या मुस्लिम छात्रों को इसे पढ़ने से रोकना चाहते थे।”

आरिफ मोहम्मद खान  ने इस्लामिक कट्टरपंथियों पर हमला बोलते हुए कहा, “उन्होंने कहा कि वे उन मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा हासिल करने के लिए भेजा।”AMU की स्थापना करने वाले सर सैय्यद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “सर सैय्यद ने कहा कि हम (मुस्लिम) अपने पिछड़ेपन के लिए खुद जिम्मेदार हैं, उन्होंने दोष मढ़ने की कोशिश नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुसलमान शिक्षा के मामले में पिछड़े रहेंगे तो वे पूरे देश के लिए मुसीबत बन जाएंगे।”

कार्यक्रम के दौरान आरिफ मोहम्मद खान ने यह भी कहा कि इस्लाम में फतवों का इस्तेमाल सियासी हथियार के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब वे कांग्रेस में थे तब से ही उनके खिलाफ फतवे जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हर समाज में हमेशा ही दो तरह के विचार होते हैं। लेकिन जिनके पास ताकत होती है वे अपने विचारों का प्रचार करते हैं। उन्होंने कहा कि शासकों द्वारा मौलानाओं का निर्माण इसलिए किया गया ताकि उनके निर्णयों को धार्मिक वैधता प्राप्त हो सके। आरिफ मोहम्मद खान ने दावा किया कि पैगंबर के निधन के बाद से इस्लाम पर सियासत का कब्जा हो गया।

आरिफ मोहम्मद खान ने दावा किया कि कुरान में कम से कम 200 ऐसे उदाहरण है, जहां यह बताया गया है कि सिर्फ सृष्टि का निर्माण करने वाला ही यह तय कर सकता है कि क्या सही है और क्या गलत… इसका फैसला तब किया जाएगा जब लोग मौत के बाद अपने निर्माता से मिलेंगे। कुरान के मुताबिक, किसी इंसान को, यहां तक कि पैगंबर को भी यह अधिकार नहीं दिया गया है कि वह इसे तय करें।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...