14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान ने पाकिस्‍तानी सेना पर किया भीषण हमला, जंग जैसे हालात, चमन...

तालिबान ने पाकिस्‍तानी सेना पर किया भीषण हमला, जंग जैसे हालात, चमन शहर को खाली कराया गया

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान और तालिबानी सैनिकों के बीच एक बार‍ फिर से जंग जैसे हालात बन गए हैं और अफगान सीमा डूरंड लाइन पर भीषण गोलाबारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की यह घटना चमन-स्पिन बोल्‍डाक सीमा क्रॉसिंग पर हुई है। बताया जा रहा है कि तालिबानी सैनिक तोप, मशीन गन और मोर्टार के जरिए पाकिस्‍तानी सेना पर घातक हमले कर रहे हैं। वहीं पाकिस्‍तानी सेना भी तालिबानी सैनिकों पर हमले कर रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्‍तान में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है और कम से कम 15 लोग घायल हो गए हैं। तालिबान ने बड़े पैमाने पर अतिरिक्‍त सैनिकों को भेजा है। चमन शहर को खाली कराया जा रहा है।

पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक तालिबान की ओर यह हमला किया गया है। घायल लोगों में महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल हैं। इस घटना को देखते हुए चमन के अस्‍पतालों में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। यही नहीं तालिबानी इतने भीषण हमले कर रहे हैं कि अफगान सीमा पर मौजूद पाकिस्‍तानी इलाकों को खाली करा दिया गया है। तालिबानी कई भारी हथियारों की मदद से पाकिस्‍तानी इलाकों पर बारूद बरसा रहे हैं। कंधार के स्पिन बोल्‍डाक में तालिबानी कमांडर मावलावी मोहम्‍मद हाशिम ने बताया कि दोनों ही सेनाओें के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो गया है।

अफगान इलाके पर कब्‍जा कर रहे थे पाकिस्‍तानी सैनिक
तालिबानी कमांडर ने यह भी दावा किया कि गोलीबारी के बाद भी दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। उसने और ज्‍यादा जानकारी नहीं दी। तालिबानी सूत्रों का कहना है कि पाकिस्‍तानी सैनिक डूरंड लाइन पर उनके इलाके पर कब्‍जे की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद तालिबान ने पलटवार किया है। इससे पहले रविवार को तालिबान और पाकिस्‍तानी सेना के बीच इसी इलाके में भीषण गोलाबारी हुई थी। इस हमले में करीब 6 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हो गए थे। इस हमले के बाद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि तालिबान ने माफी मांगी है और भविष्‍य में फिर से हमला नहीं करने का आश्‍वासन दिया है।

शहबाज शरीफ के इस बयान के बाद पाकिस्‍तानी भड़क गए थे और उन्‍होंने पाकिस्‍तानी नागरिकों की हत्‍या पर सरकार के ठंडी प्रतिक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताई थी। पाकिस्‍तानी लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके कहा कि अगर भारत ने पाकिस्‍तानियों की हत्‍या की होती तो क्‍या शहबाज शरीफ सरकार ऐसी ही प्रतिक्रिया देती। उन्‍होंने कहा कि कायरता दिखाते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्‍तान में तालिबानी राजदूत को तलब करके नागरिकों की मौत पर आपत्ति तक नहीं दर्ज कराई। उधर, तालिबान ने कहा है कि इस सीमा चौकी पर पाकिस्‍तानी जवान अफगान महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हैं और आम नागरिकों को परेशान किया जाता है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...