14.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यबंगाल में टीएमसी लीडर का फिर तालिबानी सलूक, लड़की की पिटाई का...

बंगाल में टीएमसी लीडर का फिर तालिबानी सलूक, लड़की की पिटाई का यह वीडियो रोम-रोम कंपा देगा

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ तालिबानी सलूक वाली घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर दिनाजपुर और कूच बिहार में महिलाओं को प्रताड़ित करने की घटना के बाद अब उत्तर 24 परगना जिले में नया मामला सामने आया है। इसमें कथित रूप से टीएमसी विधायक मदन मित्रा के करीबी सहयोगी जयंत सिन्हा अपने कंगारू कोर्ट में गिरोह के साथ एक लड़की की पिटाई कर रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि एनबीटी ऑनलाइन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में क्या?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कमरे में कई लोग मिलकर लड़की की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। वे सभी बेंत से लगातार लड़की को पीट रहे हैं। वायरल वीडियो में कहा गया है कि टीएमसी विधायक मदन मित्रा के करीबी सहयोगी जयंत सिन्हा की ये कंगारू कोर्ट है। इसमें वह अपने गिरोह के साथ लड़की की पिटाई कर रहे हैं। हालांकि वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।

अवैध संबंध के आरोप में कपल की पिटाई
इससे पहले उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का वीडियो सामने आया था। इसमें कुछ लोग एक कपल की पिटाई कर रहे थे। वीडियो में जो व्यक्ति दोनों को डंडे से पीटते हुए दिख रहा है, वह कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस का लोकल नेता था। हालांकि मामला गरमाने के बाद पुलिस ने आरोपी ताजमुल उर्फ जेसीबी को गिरफ्तार कर लिया था।

बीजेपी ने बोला था हमलाइस वीडियो पर बीजेपी आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि यह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन का कुरूप चेहरा है। वीडियो में जो व्यक्ति एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है… वह अपनी ‘इंसाफ’ सभा के माध्यम से त्वरित न्याय देने के लिए प्रसिद्ध है और चोपड़ा से विधायक हमीदुर रहमान का करीबी सहयोगी है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के हर गांव में एक संदेशखालि है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप हैं।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...