11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यतमिलनाडु के राज्यपाल ने छात्रों से लगवाए 'जय श्री राम' के नारे,...

तमिलनाडु के राज्यपाल ने छात्रों से लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे, मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने जमकर सुनाया

Published on

चेन्नै:

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि फिर से विवादों में हैं। उन्होंने मदुरै में एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों से जय श्री राम का नारा लगाने को कहा। कांग्रेस ने इसकी आलोचना की है। कांग्रेस ने उन्हें आरएसएस और बीजेपी का प्रचार मास्टर बताया है। राज्यपाल रवि ने शनिवार को त्यागराजार इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भगवान राम को श्रद्धांजलि देने के लिए कहा। रवि ने कहा कि मैं कहूंगा और आप कहेंगे- जय श्री राम। इसके बाद लोगों ने भी जय श्री राम का नारा लगाया।

राज्यपाल की टिप्पणी की कड़ी निंदा
इस पर कांग्रेस विधायक जेएमएच हसन मौलाना ने राज्यपाल की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने रवि पर आरएसएस और बीजेपी की भाषा बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देते। विधायक ने बताया कि राज्यपाल देश के सबसे ऊंचे पदों में से एक पर बैठे हैं। लेकिन वे एक धार्मिक नेता की तरह बोल रहे हैं। वे RSS और BJP के प्रचार मास्टर बन गए हैं। देखिए राज्यपाल इस तरह से काम नहीं कर सकते। इसका मतलब है कि राज्यपाल को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए और राजनीतिक बयान नहीं देने चाहिए।

https://x.com/TheSiasatDaily/status/1911380095047983420?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1911380095047983420%7Ctwgr%5Eea0ced9d6f8371f8c01d4ba10208cfeecd8ca48a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Ftamil-nadu%2Fchennai%2Fsay-jai-shri-ram-tamil-nadu-governor-r-n-ravi-sparks-row-congress-terms-his-bjp-rss-propaganda-master%2Farticleshow%2F120257339.cms

सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि राज्यपाल रवि को पहले भी सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार मिल चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल की ओर से राज्य विधानसभा के पारित दस विधेयकों पर कार्रवाई नहीं करने के मामले में उनके खिलाफ फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि राज्यपाल ने असंवैधानिक, गैरकानूनी और अनुचित तरीके से काम किया है।

दस विधेयकों की मंजूरी पर फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। कोर्ट ने उन दस राज्य विधेयकों को मंजूरी दे दी, जिन पर राज्यपाल ने रोक लगा रखी थी। राज्यपाल रवि ने इन विधेयकों को राष्ट्रपति के विचार के लिए रोक दिया था। कोर्ट ने आगे बढ़ते हुए स्पष्ट समय सीमा भी तय कर दी है। कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल को एक महीने के भीतर और राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर ऐसे विधेयकों पर कार्रवाई करनी होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...