19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलएशिया कप से लगभग बाहर हुई टीम इंडिया, श्रीलंका ने 6 विकेट...

एशिया कप से लगभग बाहर हुई टीम इंडिया, श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया

Published on

दुबई

करो या मरो के मैच में भारतीय टीम को श्रीलंका ने 6 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के बाद श्रीलंका से मिली सुपर-4 में लगातार दूसरी हार के बाद अब भारत पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब भारत की उम्मीदें नेट रनरेट और दूसरी टीमों की हार-जीत पर टिकी हुई है। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 7 रन चाहिए थे। मगर अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच आखिरी दो बॉल तक खींचा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने रोहित शर्मा के बूते (41 गेंद पर 72 रन) आठ विकेट पर 173 रन का स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर एक गेंद पहले लगातार तीसरा मैच जीता। पथुम निसांका (52) और कुसल मेंडिस (57) की ओपनिंग जोड़ी ने श्रीलंका की जीत की नींव रखी।

श्रीलंका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन का स्कोर बनाया और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य रक्षा है। 13 के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। केएल राहुल छह रन बनाकर आउट हुए जबकि विराट कोहली खाता खोले बिना बोल्ड हो गए। उसके बाद कप्तान रोहित ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 गेंदों पर 97 रनों की साझेदारी करके भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रोहित 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 41 गेंदों पर 5 चौके और चार छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव भी 34 रन बनाकर आउट हो गए। 19वें ओवर में भारत ने दो गेंदों पर लगातार दो विकेट गंवा दिए। दीपक हुड्डा के बाद पंत भी 17 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में रविचंद्रन अश्विन ने सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से 15 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली।

भारत से मिले 174 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दी। पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 67 गेंदों पर 97 रनों की साझेदारी की। इसके बाद चहल ने एक ही ओवर में निसंका और चरिथ असालंका को आउट करके भारत को लगातार दो सफलता दिलाई। निसंका ने 52 रन बनाए जबकि असालंका खाता खोले बिना आउट हो गए। हालांकि कुसल मेंडिस ने अपना आठवां अर्धशतक पूरा कर लिया। उनके फिफ्टी होते ही अश्विन ने गुनातिलका को पवेलियन भेजकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। श्रीलंका ने 110 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया।

 

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...