18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलटॉप ऑर्डर फेल तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई टीम...

टॉप ऑर्डर फेल तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई टीम इंडिया, 100 रन से जीता इंग्लैंड

Published on

नई दिल्ली

आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 100 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। शुक्रवार रात खेले गए दूसरे वनडे को जीतते ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब श्रृंखला का आखिरी और फाइनल मैच 16 जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा। इंग्लैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 246 रन टांगे थे। मगर पेसर रीस टॉप्ली की घतक गेंदबाजी के आगे भारतीय पारी 38.5 ओवर में सिर्फ 146 रन पर ही सिमट गई। टॉप्ली ने 6 विकेट चटकाते हुए लॉर्ड्स में किसी भी इंग्लिश पेसर का बेस्ट वनडे परफॉर्मेंस दिया।

ताश के पत्ते की तरह ढह गए दिग्गज
ओवल की ही तरह भारतीय गेंदबाजों ने लॉर्ड्स में भी कमाल किया। इस बार युजवेंद्र चहल ने मोर्चा संभाला और चार विकेट चटकाए। भारत का कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। हार्दिक पंड्या (29), रविंद्र जडेजा (29), सूर्यकुमार यादव (27) और मोहम्मद शमी (23) ने क्रीज पर टिकने के बाद विकेट गंवाए। रोहित शर्मा को उम्मीद थी कि वह इस बार भी इस छोटे से टारगेट को आसानी से पा लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिटनेस से जूझ रहे कोहली ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन बाहर जाती गेंद को छेड़खानी के चक्कर में 16 रन बनाकर टॉप्ली का ही शिकार हुए।

टॉप्ली ने उखाड़ा टॉप ऑर्डर
भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों टॉप्ली और विली ने काफी परेशान किया। टीम ने तीसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (00) का विकेट गंवाया जिन्हें टॉप्ली ने पगबाधा किया। भारत का बल्ले से पहला रन 27वीं गेंद पर बना जब शिखर धवन ने पांचवें ओवर में टॉप्ली की गेंद पर एक रन लिया। विराट कोहली ने इसी ओवर में पारी का पहला चौका जड़ा और फिर इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में भी लगातार दो चौके मारे। धवन 26 गेंद में नौ रन बनाने के बाद टॉप्ली की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे बैठे। ऋषभ पंत कार्स की फुलटॉस को मिड आन पर सीधे क्षेत्ररक्षक के हाथों में खेल गए। कोहली (16) भी अगले ओवर में विली की ऑफ साइड से बाहर की ओर मूव होती गेंद पर बल्ला छुआकर बटलर को कैच दे बैठे।

15 साल बाद लॉर्ड्स में जीतने का मौका गंवाया
यह क्रिकेट के मक्का कहलाए जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड का 57वां मैच था, जिसमें से वह 26 मुकाबला जीत चुका है। हालांकि 27 मैच गंवाया भी है वहीं मैच टाई और एक बेनतीजा रहा है। दूसरी ओर भारत ने नौवां मैच खेला, जिसमें से चार मैच जीत और चार हारे हैं। एक बेनतीजा रहा है। अगर टीम इंडिया आज जीत जाती तो 15 साल बाद लॉर्ड्स पर तिरंगा फहरता।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...