20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपाल'दिग्विजय और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए...' टिकट न मिलने से असंतुष्ट नेताओं...

‘दिग्विजय और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए…’ टिकट न मिलने से असंतुष्ट नेताओं को कमलनाथ की दो टूक, BJP ने वायरल कर दिया Video

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद बागवत और विरोध के सुर फूटने लगे हैं. बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का टिकट अंतिम समय से काटने पर विवाद छिड़ गया है. असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की और पार्टी के फैसले का विरोध जताया. इस दौरान कांग्रेस नेता रघुवंशी के समर्थकों को कमलनाथ ने दो टूक जवाब दे दिया.

भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवपुरी जिले से आए असंतुष्टों से कहा, आप लोग यहां गदर मत कीजिए. दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के पास जाइए और उनके कपड़े फाड़िए. मतलब वीडियो में वीरेंद्र रघुवंशी समर्थकों से कमलनाथ बोलते दिख रहे हैं कि इस बारे में अब वो दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयर्वधन सिंह से बात करें.

इस पूरे वाकए का वीडियो अब बीजेपी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. एमपी बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तंज कसते हुए लिखा, “दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए…” अरे कमलनाथ जी आप तो कपड़े फड़वाने पर भी उतारू हो गये. खैर आप भी कर ही क्या सकते हैं जब पूरी कांग्रेस ही दो फाड़ हो गई है. वैसे शिवपुरी से आए वीरेन्द्र रघुवंशी के समर्थकों की कमलनाथ जी से बातचीत का यह वीडियो देख दिग्विजय सिंह जी आप और आपके सुपुत्र को पीड़ा तो जरूर होगी और बदला भी तगड़ा लेंगे! अब देखना दिलचस्प होगा कि कपड़े कौन किसके फाड़ेगा.”

अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो
BJP आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने भी वीडियो शेयर कर लिखा, ”कमलनाथ की टिकटार्थियों को सलाह: आप जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए…कांग्रेस में, राजस्थान से लेकर छत्तीसगढ़ तक, नेताओं के झगड़ों के बीच, जनता पिस जाती है. इन्हें सत्ता से दूर रखना ही एक मात्र इलाज है.”

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी कसा तंज
उधर, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ‘X’ पर वीडियो शेयर कर लिखा, “आप जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए…” यह हैं कपटनाथ किसके साथ कपट कर दें कुछ नहीं पता. कांग्रेस ऐसे ही कपटी पार्टी नहीं कहलाती.”

इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सफाई दी है. मंगलवार को कांग्रेस सांसद ने ‘X’ पर लिखा, जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद्व दोनों होते हैं. समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें. ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं.

वीरेंद्र रघुवंशी को नहीं मिला टिकट
बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पिछले महीने ही कांग्रेस का दामन थामा था. माना जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी रघुवंशी को कोलारस की जगह शिवपुरी सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है. लेकिन नवरात्र के पहले दिन घोषित पहली सूची में कांग्रेस ने शिवपुरी से अपने पिछोर विधायक केपी सिंह को टिकट दे दिया. जबकि कोलारस सीट से बैजनाथ यादव को प्रत्याशी बना दिया. इस वजह से अब बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए वीरेंद्र रघुवंशी फंस गए हैं.

वीरेंद्र रघुवंशी का वीडियो मैसेज
उधर, कोलारस और शिवपुरी से भी टिकट न मिलने पर वीरेंद्र रघुवंशी ने एक वीडियो जारी किया. नपे तुले शब्दों में अपनी बात रख कांग्रेस नेता ने शीर्ष नेतृत्व का ध्यान आकर्षित किया. वीडियो के दौरान वीरेंद्र रघुवंशी ने समर्थकों और रघुवंशी समाज से अपील करते हुए कहा, टिकट न मिलने के बाद से आपके हजारों कॉल और मैसेज मुझे मिल रहे हैं. मैं उनके जवाब नहीं दे पा रहा हूं. आपके प्रेम और स्नेह का मैं आभारी हूं. धैर्य बनाए रखिए.वीडियो में रघुवंशी बोले, मैं जनता की सेवा के लिए हमेशा लड़ता रहा हूं, लेकिन मुझे कुचक्र के जाल में फंसाया गया है. मुझे आशा है कि शीर्ष नेतृत्व ध्यान देगा और मुझे सेवा का अवसर देगा.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...