7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यतेजस्वी बोले, '2024 से डर रही बीजेपी', IRCTC स्कैम में CBI के...

तेजस्वी बोले, ‘2024 से डर रही बीजेपी’, IRCTC स्कैम में CBI के एक्शन पर सच में डर कौन रहा है?

Published on

पटना

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सीबीआई ने आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरजेडी नेता की जमानत को रद्द करने के लिए दिल्ली की कोर्ट में एक अर्जी लगाई है। सीबीआई के इस एक्शन पर तेजस्वी यादव ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि केस में उनकी जमानत रद्द करने की सीबीआई की अपील के संबंध में वो अदालत में जवाब देंगे। आरजेडी नेता ने आगे कहा कि बीजेपी को डर है कि बिहार में अभी जैसा सियासी घटनाक्रम हुआ, 2024 में उसे दोहराया जा सकता है।

IRCTC स्कैम में सीबीआई की अपील पर बोले तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि नीतीश कुमार सरकार के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिशें भी बीजेपी पर दबाव बढ़ा रहे हैं। आरजेडी नेता ने ये बातें सीबीआई के ताजा एक्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कही हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई की अर्जी पर वो कोर्ट में ही जवाब देंगे। सीबीआई ने IRCTC घोटाला केस में अपने अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने के आरोप में तेजस्वी को मिली जमानत रद्द करने के लिए दिल्ली की विशेष अदालत का रुख किया है। इस याचिका पर कोर्ट ने तेजस्वी यादव से जवाब मांगा है।

तेजस्वी बोले- बीजेपी 2024 से डर रहे हैं
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने सीबीआई की अपील पर सोमवार टिप्पणी की। उन्होंने कहा, मैंने कई बार सीबीआई और ईडी को अपने घर पर ही ऑफिस खोलने के लिए आमंत्रित किया है। बावजूद इसके कि वो हर बार छापेमारी के लिए आएं। क्या किसी ने जांच एजेंसियों का इस हद तक सहयोग किया है?’ तेजस्वी ने आगे कहा, ‘एक बात समझ लें कि बीजेपी 2024 से डर रहे हैं। वे डरे हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में लाखों सरकारी नौकरियां बिहार में दी जाएंगी। हम अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने जा रहे हैं।

‘महागठबंधन के खिलाफ कौन ज्यादा बोलता है, BJP नेताओं में कंपटीशन’
तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र में बीजेपी सरकार के आठ साल से अधिक हो गए हैं, लेकिन एक साल में उनका 2 करोड़ नौकरी का वादा अधूरा रह गया है। तेजस्वी ने बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल के उस बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने सीबीआई की सराहना करते हुए उनकी जमानत रद्द करने की मांग की थी। तेजस्वी ने कहा, ‘मुझे इन लोगों पर कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के बीच इंटरनल कंपटीशन है कि महागठबंधन के खिलाफ कौन ज्यादा बोलता है।

सुशील मोदी का तेजस्वी पर तगड़ा वार
हालांकि पूरे मामले में पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी ने सीबीआई अधिकारियों को खुलेआम धमकाया है। बीजेपी नेता ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों के माता-पिता और बच्चों से बदला लेने की बातें की जा रही हैं। सीबीआई अधिकारियों को सरकार बदलने या रिटायरमेंट के बाद परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...