23.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीति'अपने दूल्हे का नाम तो बताओ?', AAP ने पूछा तो BJP ने...

‘अपने दूल्हे का नाम तो बताओ?’, AAP ने पूछा तो BJP ने इस अंदाज में दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होना है. इसे लेकर सियासी दंगल सज गया है. चुनाव से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी बीजेपी के बीच सोशल मीडिया पर पोस्टर वार शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित न करने के लिए बीजेपी पर तंज कसा और एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें घोड़ा दिखाया गया है, उसके ऊपर छत्र है, लेकिन दूल्हा गायब है.

बीजेपी ने भी इसका पलटवार करते हुए एक पोस्टर जारी किया है. भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी पर तंज कसा और उसे ‘आपदा’ बताया. साथ ही कहा कि ‘आप-दा जाएगी भाजपा आएगी’.

पिछले साल सितंबर में अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री के रूप में वापस आएंगे, जब दिल्ली की जनता उन्हें आगामी चुनावों में “ईमानदारी का प्रमाण पत्र” देगी. शराब नीति नीति मामले में जमानत मिलने और 6 महीने जेल में रहने के बाद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद AAP नेता आतिशी को सीएम पद की जिम्मेदारी दी गई.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और दिल्ली के लिए ‘आपदा’ बन गई है. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार में एक रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि केजरीवाल ने शराब घोटाला, स्कूल घोटाला और प्रदूषण घोटाला किया है, केजरीवाल खुलेआम भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और इसका प्रचार भी कर रहे हैं. यह दिल्ली के लिए आपदा है और निवासियों ने इस आपदा के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है.

इसके बाद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि असली आपदा भाजपा के अंदर ही है. उन्होंने कहा कि आपदा दिल्ली में नहीं है, यह भाजपा के अंदर है. पहली आपदा ये है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है, दूसरी ये है कि भाजपा के पास कोई नैरेटिव नहीं है, तीसरी आपदा ये है कि भाजपा के पास दिल्ली चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं है.

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...