11.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराज्यउदयपुर रेलवे ब्रिज ब्लास्ट में टेरर एंगल, सुपर पावर 90 डेटोनेटर का...

उदयपुर रेलवे ब्रिज ब्लास्ट में टेरर एंगल, सुपर पावर 90 डेटोनेटर का हुआ था इस्तेमाल

Published on

उदयपुर,

राजस्थान में उदयपुर अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर किया गया विस्फोट आतंकी कार्रवाई थी. राजस्थान पुलिस ने अपने FIR में इसका खुलासा किया है. इस मामले में राजस्थान पुलिस ने आतंकी साजिश रचने से जुड़ी धाराएं FIR में दर्ज की है. राजस्थान पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में पाया है कि उदयपुर अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर हुआ धमाका आतंकी हमला है. इस हमले के बाद पटरी टूट गई थी. अगर इस टूटी हुई पटरी से होकर ट्रेन गुजरती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

इस पटरी से होकर अहमदाबाद उदयपुर असरवा ट्रेन नंबर 19703 और 19704 रोजाना गुजरती है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र 14 दिन पहले ही इस लाइन का उदघाटन किया था. पुलिस के अनुसार इस ब्लास्ट का मकसद लोगों में खौफ पैदा करना था.

ये घटना उदयपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर सलंबूर रोड़ पर पर बने ओढ़ा रेलवे पु​ल की है. आजतक के पास मिल FIR की एक्सक्लूसिव कॉपी के अनुसार शनिवार शाम को सात-सवा सात बजे ओढ़ा गांव के लोगों को एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. रात को हुए धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण हैरत में पड़ गए. इसके बाद जब लोगों का एक गुट वहां पहुंचा तो टूटी रेल की पटरियां, विस्फोटक और स्टील के टुकड़े को देखकर हैरान रह गए.

राजस्थान पुलिस ने FIR में बम विस्फोट शब्द का प्रयोग किया है और कहा है कि इस धमाके का उद्देश्य लोगों में खौफ पैदा कर देश की सुरक्षा को खतरे में डालना था. इस मामले में राजस्थान पुलिस ने UAPA के तहत केस दर्ज किया है. इस कानून की धारा 16 और धारा 18 के तहत अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके अलावा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, और आईपीसी की धारा 150, 151 और 285 के तहत केस दर्ज किया गया है.

ट्विन टावर ढहाने के लिए इस्तेमाल हुए विस्फोटक का प्रयोग
बता दें कि इस धमाके के अंजाम देने के लिए सुपर पावर 90 डेटोनेटर्स का इस्तेमाल किया गया है. ये एक खतरनाक विस्फोटक है. नोएडा में 28 अगस्त को सुपरटेक कंपनी के ट्वीन टावर्स को गिराने के लिए इन्ही विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया था.

NIA, ATS की टीम घटनास्थल पर
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये घटना उदयपुर से 35 किलोमीटर दूरी पर हुई है. घटनास्थल पर NIA टीम, एटीएस, रेलवे आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौजूद है. उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे सख्त सजा दी जाएगी. रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे की एक टीम इस रूट पर यातायात को शुरू करने में लगी है.

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...