8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य'हादसा विचलित करने वाला, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा', बालासोर में बोले...

‘हादसा विचलित करने वाला, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’, बालासोर में बोले PM मोदी

Published on

बालासोर,

ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल हादसा होने के बाद पीएम मोदी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया. इसके बाद वो अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना और उनसे बातचीत की. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो भी लोग इस घटना में दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त सजा दी जाएगी. इस दौरान पीएम मोदी बेहद दुखी भी नजर आए.

बता दें कि इस रेल हादसे में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों लोग घायल हैं.उन्होंने मीडिया को दिए अपने संबोधन में कहा, ‘बहुत ही दर्दनाक और विचलित करने वाला हादसा है, मेरे पास इस वेदना को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं है, ईश्वर सब को शक्ति दें ताकि वो दुख की घड़ी से निकल सकें.’

पीएम ने कहा, ‘इस दुख की घड़ी में सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है.’ उन्होंने कहा कि दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त सजा दी जाएगी.’ प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि रेलवे ने अपनी पूरी शक्ति रेस्क्यू ऑपरेशन और रेल परिचालन को फिर से शुरू करने में लगा दी है. हम अपनी व्यवस्थाओं को और प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाएंगे.

घटनास्थल से पीएम मोदी ने मंत्री को लगाया फोन
इससे पहले हादसे की जगह पर पीएम मोदी ने चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की और इस दौरान उन्होंने एकजुट होकर उन्हें काम करने को कहा. पीएम मोदी घटनास्थल से मोबाइल फोन पर भी बात करते हुए नजर आया, पीएम ने फोन पर कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से सीधे बात की. उन्होंने अधिकारियों से लोगों के अच्छे इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

पीएम मोदी ने अधिकारियों को घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया. हादसे की संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस भीषण घटना के पीछे सिग्नल से संबंधित गलती सामने आई है.

280 से ज्यादा यात्रियों की हो चुकी है मौत
बता दें कि इस हादसे में ढाई सौ से अधिक यात्रियों की जान जा चुकी है जबकि करीब एक हजार लोग घायल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक मालगाड़ी लूप लाइन पर खड़ी थी, कोरोमंडल एक्सप्रेस सिग्नल की समस्या के कारण पटरी से उतर गई और मालगाड़ी से टकरा गई.इस भीषण टक्कर के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. इन सबके बीच हादसे की संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आई है. इस जांच रिपोर्ट में इस भीषण घटना के पीछे सिग्नल से संबंधित गलती सामने आई है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...