12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीति'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़', पहलवानों पर एक्शन...

‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़’, पहलवानों पर एक्शन को लेकर राहुल का ट्वीट

Published on

नई दिल्ली,

जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने रविवार को सख्त कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे पहलवानों को हिरासत में ले लिया. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों का तंबू भी हटा दिया है. इसे लेकर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘राज्याभिषेक पूरा हुआ – ‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!’

प्रियंका गांधी ने भी किया ट्वीट
पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं. उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है. भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है. ये एकदम गलत है, पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है.

‘ दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने नए संसद भवन तक शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया था. पहलवान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 11 बजकर 30 मिनट पर नए संसद भवन के लिए निकले. दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर किया पहलवानों का समर्थन
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पहलवानों पर हुई कार्रवाई को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने पहलवानों का समर्थन करते हुए अपने ट्वीट में लिखा- ‘नई संसद के उद्घाटन का हक़ राष्ट्रपति जी से छीना, सड़कों पर महिला खिलाड़ियों को तानाशाही बल से पीटा! BJP-RSS के सत्ताधीशों के 3 झूठ अब देश के सामने बे-पर्दा हैं. 1. लोकतंत्र, 2. राष्ट्रवाद, 3. बेटी बचाओ….याद रहे मोदी जी,’

हेमंत सोरेन ने कार्रवाई को बताया शर्मनाक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा- ‘जिस दिन संसद का नया भवन राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है, भारत के चैंपियन पहलवानों, हमारे राष्ट्रीय गौरव के साथ इस तरह की क्रूर और शर्मनाक मारपीट को देखना दुखद है. उनका अपराध – शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध के माध्यम से न्याय की मांग करना है. मैं उन्हें हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करता हूं और उनकी तत्काल रिहाई की मांग करता हूं.

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...