16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यफर्जी निकला श्रीकांत की फॉर्च्युनर पर लगा विधानसभा का पास, जेल में...

फर्जी निकला श्रीकांत की फॉर्च्युनर पर लगा विधानसभा का पास, जेल में रात 3 बजे तक बेचैन टहलता रहा

Published on

नोएडा

ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की दिक्कतें और बढ़ती जा रही हैं। उसकी फॉर्च्युनर कार पर लगा विधानसभा पास भी फर्जी मिला है। उसे लुक्सर स्थित जिला कारागार में हाई सिक्यॉरिटी बैरक नंबर 1 में अकेले रखा गया है। उनके साथ एक भी बंदी नहीं है। जेल प्रशासन 24 घंटे उसकी निगरानी कर रहा है। बुधवार को जेल में श्रीकांत से मिलने कोई नहीं आया। श्रीकांत की तलाश में लगे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोसायटी में घुसे उसके समर्थकों से हुई पूछताछ में ही उसका सुराग लगा था।

जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि अदालत से यहां आने के बाद श्रीकांत त्यागी को हाई सिक्यॉरिटी बैरक नंबर एक में अकेला रखा गया है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के अलावा दो बंदी रक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। देर रात उसे जेल में दाखिल किया और चटाई, दरी व एक चादर दी गई। जेल अधिकारियों ने बताया कि श्रीकांत रात 3 बजे तक सोया नहीं। बैरक में कभी लेटता तो कभी टहलता रहा। रात में उसने खाना भी नहीं खाया। बुधवार सुबह उसने चाय और दलिया का नाश्ता किया। दोपहर के खाने में उड़द-चने की मिक्स दाल, तोरई की सब्जी, रोटी और चावल दिए गए। श्रीकांत ने सिर्फ 2 रोटी खाईं। जेल प्रशासन ने बताया कि उसके चेहरे पर पछतावा दिखाई दे रहा है। कभी चेहरे पर हाथ रख कर बैठ जाता है तो कभी सिर पकड़कर बैठा रहता है। उसने किसी से बात नहीं की।

सोसायटी में आए युवकों की गिरफ्तारी से मिला था सुराग
एक जांच अधिकारी ने बताया घटना के दूसरे दिन श्रीकांत त्यागी के समर्थन में सोसायटी में बवाल करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तारी कर पुलिस ने कड़ी पूछताछ की। उन्हीं से उसकी लोकेशन के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली थी। गिरफ्तार युवकों ने बताया कि सोसायटी में हालत खराब होने के बाद श्रीकांत त्यागी ने इन लोगों को नोएडा भेजा था। गिरफ्तार हुए लोगों में ज्यादातर मेरठ और मोदीनगर के थे। आरोपी भागने से पहले इन लोगों से मिल चुका था। इनसे स्थित को संभालने के लिए भी कहा था।

चाचा की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त
श्रीकांत त्यागी के पास एक लाइसेंसी पिस्टल थी। उसका लाइसेंस उनके चाचा उमेश चंद त्यागी के नाम से जारी हुआ था। श्रीकांत त्यागी इसी पिस्टल से सोसायटी में रौब जमा रहा था। जांच के बाद पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है। साथ ही, पुलिस की टीमें उसकी दूसरे जनपदों में बनी अवैध संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...