12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeखेल1381 विकेट लेने वाले गेंदबाज ने श्रीलंका में लिखी भारत के हार...

1381 विकेट लेने वाले गेंदबाज ने श्रीलंका में लिखी भारत के हार की स्क्रिप्ट, गंभीर समझ ही नहीं पाए!”

Published on

नई दिल्ली:

कहते हैं खिलाड़ी मैदान में खेलते हैं, लेकिन रणनीति मैदान से बाहर बनती है। इस काम में सिर्फ खिलाड़ियों का रोल नहीं होता है। इसमें टीम मैनेजमेंट, कोचिंग स्टाफ और क्रिकेट बोर्ड की भूमिका अहम होती है। कुछ ऐसा ही हुआ न्यूजीलैंड के साथ। टेस्ट करियर में कभी 3 विकेट नहीं ले पाने वाले मिचेल सेंटनर खुद को पार्ट टाइम क्रिकेटर बताते हैं, लेकिन भारतीय सरजमीं पर कातिलाना गेंदबाजी करते हुए एक मैच में 13 विकेट झटके तो न्यूजीलैंड में खाता नहीं खोल पाने वाले एजाज पटेल ने 3 मैचों में 15 विकेट झटके, जबकि ग्लेन फिलिप्स के नाम 8 विकेट रहे।

न्यूजीलैंड ने लगभग तीन महीने पहले ही शुरू कर दी थी प्लानिंग
यही वो आंकड़े हैं, जिन्होंने भारतीय टीम को शर्मसार हार के लिए मजबूर किया। न्यूजीलैंड के स्पिनरों के ये आंकड़े हैरान करने वाले रहे। टीम इंडिया को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। हालांकि, इस कातिलाना गेंदबाजी को समझने के लिए थोड़ा फिल्मी अंदाज में फ्लैशबैक में जाना होगा। दरअसल, न्यूजीलैंड को भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में एक टेस्ट मैच खेलना था। उस समय टीम कोचिंग स्टाफ में पाकिस्तान के महान स्पिनर सकलैन मुश्ताक थे।

न्यूजीलैंड ने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया एक्स फैक्टर
न्यूजीलैंड टीम ने भारतीय सरजमीं पर कदम रखने से पहले ही टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया। सकलैन मुश्ताक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के 5 मेंटॉर में शामिल हुए तो उनकी जगह न्यूजीलैंड ने एक श्रीलंकाई स्पिनर को कोचिंग स्टाफ में शामिल कर लिया। वह थे रंगना हेराथ। यह वही रंगना हेराथ थे, जिन्होंने 2015 में गॉल टेस्ट में 176 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया को चौथी पारी में सिर्फ 112 रनों पर ढेर कर दिया। हेराथ ने 48 रन देकर 7 विकेट झटके। भारत यह मैच 63 रनों से हार गया था।

रंगना हेराथ ने दी स्पिन को धार, श्रीलंका में दिखने लगा था असर
खैर, रंगना हेराथ सिर्फ 3 टेस्ट के लिए जुड़े। एक अफगानिस्तान के खिलाफ था तो न्यूजीलैंड को बीच दो टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ खेलना था। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की वजह से नहीं हुआ और श्रीलंका में न्यूजीलैंड को 2-0 से करारी हार झेलनी पड़ी। हालांकि, इस दौरान उसके गेंदबाजों को एक अहम चीज हासिल हुई। वह यह कि सबकॉन्टेंनेंटल में स्पिन गेंदबाजी कैसे करनी है। रंगना हेराथ ने एजाज पटेल, मिचेल सेंटनर, रचिन रविंद्र, माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स के साथ लंबा समय बिताया।

रंगना हेराथ की कोचिंग और भारतीय पिचों ने पलट दी बाजी
रंगना हेराथ के मार्गदर्शन का असर श्रीलंका में दिख गया था। खत्म होते टेस्ट करियर के बीच एजाज पटेल को संजीवनी मिल गई थी। उन्होंने श्रीलंका में 8 विकेट झटके तो ग्लेन फिलिप्स ने 5 और मिचेल सेंटनर ने एक विकेट लिया। हालांकि, जब ये खिलाड़ी भारत पहुंचे तब तक उन्हें पता चल गया था कि भारत को भारत के ही हथियार से कैसे हराना है। इसमें सोने पर सुहागा यह हुआ कि तीनों टेस्ट के लिए स्पिन फ्रेंडली पिच मिल गई। हालांकि, बेंगलुरु में बारिश हुई तो उससे कमोबेश वेलिंगटन वाला माहौल बन गया, जो उसके पेस बॉलरों के लिए गिफ्ट साबित हुआ।

गौतम गंभीर मिस कर गए ट्रिक
अब जब भारतीय टीम सीरीज बुरी तरह हार रही है तो हेड कोच गौतम गंभीर जरूर गलतियों का रिव्यू कर रहे होंगे। नवभारत टाइम्स को यकीन है कि इस पूरे रिव्यू में एक पॉइंट जरूर शामिल होगा। वह यह कि किस तरह प्रोफेशनल क्रिकेट करियर में 1381 विकेट (फर्स्ट क्लास में 1080, लिस्ट-ए में 226, इंटरनेशनल टी20 में 18 और टी20 में 57 विकेट) लेने वाले रंगना हेराथ की कोचिंग पर कैसे उनका ध्यान नहीं गया। और अगर गया तो भारतीय खिलाड़ी क्यों इस तरह फेल हुए।

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

More like this