10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलघुटनों पर आए अंग्रेज... सेमीफाइनल में भारत ने लिया 2 साल पुराना...

घुटनों पर आए अंग्रेज… सेमीफाइनल में भारत ने लिया 2 साल पुराना बदला, अब फाइनल में अफ्रीका से टक्कर

Published on

गुयाना,

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धमाल मचाते हुए फाइनल में एंट्री कर ली है. भारतीय टीम ने गुरुवार (27 जून) को सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड टीम को 68 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही 2 साल पुराना बदला भी ले लिया है.दरअसल, पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ही भारतीय टीम को 10 विकेट से हराकर बाहर किया था. अब रोहित ब्रिगेड ने उस हार का बदला लेकर फाइनल में एंट्री कर ली है. दोनों टीमों के बीच मौजूदा सेमीफाइनल मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया.

कुलदीप-अक्षर के सामने ढेर हुई इंग्लैंड
बारिश से बाधित इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 172 रनों का टारगेट दिया. जवाब में इंग्लैंड टीम 16.4 ओवरों में ही 103 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही मुकाबला और फाइनल का टिकट गंवा दिया. इंग्लैंड के लिए कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका.

भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने अंग्रेजों को जरा भी मौका नहीं दिया. हैरी ब्रूक ने 25, कप्तान जोस बटलर ने 23, जोफ्रा आर्चर ने 21 और लियाम लिविंगस्टोन ने 11 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. दूसरी ओर स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह को 2 सफलता मिली.

इंग्लैंड टीम का स्कोरकार्ड: (103 रन, 16.4 ओवर)

बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेट पतन
अक्षर पटेल कैच- ऋषभ पंत अक्षर पटेल 23 1-26
फिल साल्ट क्लीन बोल्ड जसप्रीत बुमराह 5 2-34
जॉनी बेयरस्टो क्लीन बोल्ड अक्षर पटेल 0 3-35
मोईन अली स्टंपिंग- ऋषभ पंत अक्षर पटेल 8 4-46
सैम करन LBW आउट कुलदीप यादव 2 5-49
हैरी ब्रूक क्लीन बोल्ड कुलदीप यादव 25 6-68
क्रिस जॉर्डन LBW आउट कुलदीप यादव 1 7-72
लियाम लिविंगस्टोन रनआउट/कुलदीप यादव —- 11 8-86
आदिल राशिद रनआउट/सूर्यकुमार यादव 2 9-88

रोहित की आतिशी फिफ्टी, सूर्या-पंड्या की ताबड़तोड़ पारी
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा ने 36 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. उन्होंने 39 गेंदों पर 57 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान 2 छक्के और 6 चौके जमाए. जबकि सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 47 रन जड़े.

इनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली. आखिर में रवींद्र जडेजा ने 9 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि रीस टॉप्ली, जोफ्रा आर्चर, सैम करन और आदिल राशिद ने 1-1 विकेट लिया.

भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (171/7, 20 ओवर)

बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेट पतन
विराट कोहली क्लीन बोल्ड रीस टॉप्ली 9 1-19
ऋषभ पंत कैच- जॉनी बेयरस्टो सैम करन 4 2-40
रोहित शर्मा क्लीन बोल्ड आदिल राशिद 57 3-113
सूर्यकुमार यादव कैच- क्रिस जॉर्डन जोफ्रा आर्चर 47 4-124
हार्दिक पंड्या कैच- सैम करन क्रिस जॉर्डन 23 5-146
शिवम दुबे कैच- जोस बटलर क्रिस जॉर्डन 0 6-146
अक्षर पटेल कैच- फिल साल्ट क्रिस जॉर्डन 10 7-170

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...