16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिपंजाब भवन के बाहर संदिग्ध वाहन के मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी...

पंजाब भवन के बाहर संदिग्ध वाहन के मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी पर भड़के संजय सिंह

Published on

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार को बीजेपी ने आम आदमी पार्टी, पंजाब सरकार और पंजाब भवन को बदनाम करने के लिए एक फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी का इस्तेमाल किया.

संजय सिंह ने कहा कि पंजाब भवन के सामने पंजाब की नंबर प्लेट लगी क्रेटा गाड़ी खड़ी कर दी गई और उसमें ‘‘आप’’ के पर्चे, पोस्टर और रुपए दिखाए गए. यह गाड़ी पंजाब सरकार की नहीं है. गाड़ी पर जो फर्जी नंबर प्लेट है, उस नंबर पर सेना के एक अधिकारी के नाम से फोर्ड ईकोस्पोर्ट रजिस्टर्ड है. बीजेपी और दिल्ली पुलिस के संरक्षण के बिना दिल्ली में एक फर्जी नंबर की गाड़ी का घूमना संभव ही नहीं है.

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि चुनाव आयोग जांच कर सच्चाई सामने लाए. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर कहा कि बीजेपी राजनीति के चलते ऐसे काम कर रही है जिससे अब दिल्ली में स्थित विभिन्न राज्यों के भवनों को बदनाम करने की मुहिम शुरू हो जाएगी. बुधवार की घटना ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली में अब अलग-अलग राज्यों के भवन भी सुरक्षित नहीं हैं. ये लोग कहीं भी बम रखवा देंगे या किसी घटना को अंजाम दिलवा देंगे.

संजय सिंह ने बताया कि पंजाब की सरकार ने जब इस गाड़ी के बारे में पता किया तो उन्होंने बताया कि उनकी सरकार में कोई हुंडई क्रेटा गाड़ी लगी ही नहीं है. यानि पंजाब की सरकार ने ऐसी किसी गाड़ी को अपने काम के लिए किराए पर लिया ही नहीं है.

उन्होंने कहा कि इसके बाद पंजाब सरकार ने पता किया कि वह नंबर किसके नाम पर है तो पता चला कि वह गाड़ी पठानकोट के आर्मी डेंटल मेडिकल कॉलेज के मेजर अनुभव शिवपुरी के नाम पर है. मेजर अनुभव शिवपुरी ने तीन साल तक पठानकोट में काम किया है और अभी महाराष्ट्र के पुणे में तैनात हैं.

संजय सिंह ने चुनाव आयोग से सवाल करते हुए कहा कि क्या वह इस तरह दिल्ली में चुनाव करा रहा है? नई दिल्ली विधानसभा में चुनाव आयोग की नाक के नीचे इस तरह की घटना की जा रही है जहां आम आदमी पार्टी, पंजाब सरकार और पंजाब भवन को बदनाम करने के लिए एक फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...