19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यबिल्ली आंखें बंद करके दूध पीती है... अब एक्ट्रेस रान्या राव को...

बिल्ली आंखें बंद करके दूध पीती है… अब एक्ट्रेस रान्या राव को लेकर BJP-कांग्रेस में ठनी, जानें सबकुछ

Published on

बेंगलुरु

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के गोल्ड स्मगलिंग में पकड़ने जाने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी जंग शुरू हो गई है। सामने आया है कि बीजेपी सरकार ने अभिनेत्री रान्या राव को फरवरी 2023 में स्टील प्लांट के लिए जमीन आवंटित की थी। यह प्लांट कुल 138 करोड़ रुपये का था। तत्कालीन सरकार ने रान्या राव उर्फ हर्षवर्धिनी रान्या को 12 एकड़ जमीन दी गई थी। यह जमीन कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (KIDB) ने दी थी। इस खुलासे के बाद राज्य में कांग्रेस जहां बीजेपी पर हमलावर हैं तो इस मुद्दे पर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे और राज्य बीजेपी के चीफ बी वाई विजयेंद्र ने कड़ा निशाना साधा है।

कुल 17.29 करोड़ की जब्ती
कर्नाटक के उद्योग मंत्री एमबी पाटिल के ऑफिस से रान्या के जमीन आवंटन से जुड़ी जानकारी शेयर की गई है। इसमें बताया गया कि बसवराज बोम्मई की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में रान्या को जमीन दी गई। दो महीने बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बन गई। 14.2 किलो सोने के साथ गिरफ्तार हुई रान्या कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु के केंपागौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से लौटने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। रान्या इसे अपने बेल्ट में छिपाकर लाई थीं। उन पर स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया है। अपार्टमेंट की तलाशी ली थी। यहां से 2.1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए नकद बरामद किए। सोने की कीमत 12.56 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस तरह रान्या से कुल 17.29 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।

बीजेपी ने भी बोला हमला
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विजयेंद्र ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इस मामले में एक प्रमुख मंत्री शामिल हैं। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि ये रिपोर्टें आश्चर्यजनक नहीं हैं। इस सरकार का रिकॉर्ड तेजी से ‘नए’ तरीकों से घोटाले करने का रहा है। उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया को संदिग्ध मंत्रियों और उनकी संलिप्तता की खुफिया रिपोर्ट मिली होगी। जिम्मेदार लोगों को बचाने का सरकार का कोई भी प्रयास उल्टा ही पड़ेगा, खासकर तब जब अब सीबीआई इसमें शामिल हो गई है। उन्होंने आगे लिखा है कि जैसा कि कन्नड़ कहावत है ‘बिल्ली सोच सकती है कि अगर वह आंखें बंद करके दूध पीती है तो दुनिया को पता नहीं चलेगा’ लेकिन कर्नाटक सरकार को इस भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए। लोग देख रहे हैं और न्याय होना चाहिए।” बी वाई विजेंद्र के आरोपों पर कि रान्या राव ने पकड़े जाने के बाद दो राज्य मंत्रियों से संपर्क किया था, सवालों का जवाब देते हुए राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि अब यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। सीबीआई को अपनी जांच रिपोर्ट सामने आने दीजिए। तब तक यह अटकलें ही हैं।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...