24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य'लोकतंत्र का गला घोंट रही है केंद्र सरकार...', सचिन पायलट ने अंबेडकर...

‘लोकतंत्र का गला घोंट रही है केंद्र सरकार…’, सचिन पायलट ने अंबेडकर के अपमान पर BJP को घेरा

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने जयपुर में अंबेडकर के अपमान और बेरोजगारी के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद बहरोड़ के पहाड़ी क्षेत्र में किसान सम्मेलन किया. सम्मेलन में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जिसे क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी सभा बताया जा रहा है.

केंद्र सरकार पर निशाना
पायलट ने किसान सम्मेलन में केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के आने के बाद किसानों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. उन्होंने कहा, “एमएसपी की मांग कर रहे किसानों को लाठियां मिल रही हैं, और खाद लेने के लिए उन्हें लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता है.” पायलट ने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब इनसे रोजगार के बारे में सवाल पूछो तो ये कहते हैं कि फलां मस्जिद खोदिए, वहां मंदिर मिलेगा.”

राजस्थान की भजनलाल सरकार पर हमला
राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने आरोप लगाया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान पर सवाल उठाने और नौकरियां मांगने वाले युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया. उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है.” पायलट ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमों को भी गलत बताया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के संस्कार ऐसे नहीं हैं. उन्होंने अपने पिता के हत्यारे को भी माफ कर दिया था. अमित शाह ने अंबेडकर जी का अपमान किया है, और अब गृह मंत्री को बचाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं.”

सभा में उमड़ा जनसैलाब
बहरोड़ के पहाड़ी क्षेत्र के शुक्ला की ढाणी में आयोजित किसान सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी सभा करार दिया. पायलट के साथ कांग्रेस महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...