6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालकोचिंग टीचर को पहले सरेराह पीटा, फिर रस्सी से बांधकर ले गए...

कोचिंग टीचर को पहले सरेराह पीटा, फिर रस्सी से बांधकर ले गए थाने…छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

Published on

श्योपुर ,

मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि कोचिंग का ही टीचर है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने पहले तो सरेराह टीचर की जमकर खैर-खबर ली और फिर उसे रस्सी से बांधकर थाने ले गए. घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वहीं, मामले ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

घटनाक्रम श्योपुर जिले के विजयपुर कस्बे के मंडी क्षेत्र में संचालित कोचिंग का है. जहां गणित विषय यानी मैथेमेटिक्स के टीचर ने एक छात्रा के साथ कोचिंग की चाबी मंगवाने के बहाने अकेला बुलाकर छेड़छाड़ कर दी. जिसको अन्य छात्रों ने देख लिया और सूचना छात्रा के परिजनों को फोन कर दे दी.

इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहले शिक्षक की जमकर मारपीट कर दी, फिर उसे रस्सियों से बांधकर थाने लेकर पहुंच गए.आरोपी शिक्षक बीआरसी कार्यालय में आउटसोर्स पर डाटा एंट्री ऑपरेटर भी है और वह कोचिंग में मैथेमेटिक्स पढ़ाता है.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह सड़क पर भीड़ के बीच कुछ लोग एक शख्स को पीट रहे हैं. उसे रस्सियों से भी बांधा गया है और फिर ई-रिक्शा से थाने ले जा रहे हैं.

रविवार शाम थाने में महिला उपनिरीक्षक ना होने से एफआईआर दर्ज होने में कई घंटे की देरी हुई. लेकिन सोमवार सुबह आरोपी शिक्षक उपेंद्र जाटव के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया.विजयपुर थाना टीआई महेश शर्मा का कहना है कि पीड़िता की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी ने कोचिंग की चाबी वापस मंगवाने के बहाने छेड़छाड़ कर दी थी. Video:-

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...