11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यफरमानी पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, तिरंगा पगड़ी-दुपट्टा पहन गाया कृष्ण भजन

फरमानी पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, तिरंगा पगड़ी-दुपट्टा पहन गाया कृष्ण भजन

Published on

नई दिल्ली,

‘हर हर शंभू’ गाकर सिंगर फरमानी नाज सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं. हर जगह बस फरमानी नाज के गाने की ही बात हो रही है. ‘हर हर शंभू’ की अपार सफलता के बाद फरमानी नाज ने एक नजम और कृष्ण भजन रिलीज किया. ‘हर हर शंभू’ की तरह फरमानी का गाया ‘हरे हरे कृष्णा’ भी सुपर डुपर हिट हुआ है.

कृष्ण भजन गुनगुनाते हुए फरमानी
फरमानी का ‘हरे हरे कृष्णा’ गाते हुए वीडियो इंस्टा पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि फरमानी नाज इसमें देशभक्ति के रंग में रंगीं नजर आ रही हैं. फरमानी नाज ने वीडियो में ब्लू कुर्ता-सफेद पायजामा पहना है. अपने इस लुक को फरमानी ने तिरंगा प्रिंटेड दुपट्टा, पगड़ी साफा के साथ कंप्लीट किया है. इतना ही नहीं फरमानी ने दोनों हाथों में तिरंगा बैंड्स भी पहने हैं. स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति के रंग में रंगी फरमानी का ऐसा अंदाज देखना वाकई में फैंस के लिए ट्रीट है.

तिरंगा दुपट्टे, पगड़ी में फरमानी को देखा क्या?
वीडियो में फरमानी टैरेस पर खड़े होकर ‘हरे हरे कृष्णा’ गुनगुना रही हैं. फरमानी का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं बात करें फरमानी के गाने ‘हरे हरे कृष्णा’ की तो इसे जबरदस्त सफलता मिली है. 3 दिन में इसे यूट्यूब पर 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. व्यूज यहीं खत्म नहीं हुए इनकी गिनती लगातार बढ़ती ही जा रही है. इससे पहले आए उनके सॉन्ग ‘हर हर शंभू’ को 9.5 मिलियन व्यूज मिले हैं. हार्ड लाइफ देख चुकीं फरमानी की ये सफलता हर किसी को खुश कर रही है.

फरमानी के शिव भजन गाने पर मचा था बवाल
फरमानी नाज को जो शिव भजन गाकर लाइमलाइट मिली है, उस पर खूब विवाद भी हुआ है. फरमानी नाज के शिव भजन गाने पर कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने आपत्ति जताई. इसे शरीयत के खिलाफ और गुनाह बताया था. मगर ऐसी आलोचनाओं से फरमानी नाज डरी नहीं. ‘हर हर शंभू’ के बाद फरमानी ने ‘हरे हरे कृष्णा’ गाया. फरमानी नाज ने अपनी सफाई में कहा कि संगीत का कोई धर्म नहीं होता. फैंस ने इस कंट्रोवर्सी में फरमानी को पूरा सपोर्ट किया.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...