29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी के ट्विटर के ब्लू टिक का रंग हुआ फीका, सोशल...

पीएम मोदी के ट्विटर के ब्लू टिक का रंग हुआ फीका, सोशल मीडिया पर छिड़ गई चर्चा

Published on

नई दिल्ली

पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट पर दिखने वाला ब्लूटिक चेकमार्क का रंग अब फीका दिखने लगा है। दरअसल इसके पीछे ट्विटर की नई चेक मार्क पॉलिसी का लागू होना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पिछले कई सप्ताह से वेरिफाइट ट्विटर अकाउंट को लेकर बदलाव कर रहा है। अब, ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर ग्रे चेक मार्क जारी कर दिया है। ट्विटर ने सभी सरकारी ट्विटर अकाउंट के लिए ग्रे चेकमार्क असाइन करने का फैसला किया है। इसके तहत ही पीएम मोदी, अमित शाह समेत अन्य सरकारी ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक की जगह ग्रे चेक मार्क दिख रहा है। हालांकि, अभी यह फीचर पूरी तरह से रोलऑउट नहीं हुआ है तो कुछ अकाउंट्स पर अभी ब्लू टिक ही दिखाई दे रहा है।

राहुल गांधी का ब्लू टिक ही रह जाएगा
पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट का ग्रे चेक मार्क होते ही सोशल मीडिया पर यूजर राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट से तुलना कर रहे हैं। एक यूजर @bk_chudasama ने लिखा कि अफसोस राहुल गांधी का ब्लू टिक ही रह जायेगा। इसकी वजह है कि सिर्फ सरकारी अधिकारियों को ही ग्रे टिक मिलता है जो पीएम नरेंद्र मोदी को मिला है। कांग्रेस की सरकार तो बनेगी नहीं।

ट्विटर पर अलग-अलग तरह के चेकमार्क
एलन मस्क की तरफ से ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से कई बदलाव हुए हैं। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड अकाउंट्स को तीन तरह के टिक देने का फैसला किया है। इसके तहत कंपनी के लिए गोल्डन टिक, सरकारी संगठनों, सरकार से जुड़े लोगों के लिए ग्रे टिक और पर्सनल अकाउंट के लिए ब्लू टिक अलॉट किया जाएगा। कंपनी की तरफ से यह कदम अपने प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट को खत्म करने की दिशा में उठाया जा रहा है।

फिर से शुरू की थी ब्लू टिक सेवा
ब्लू टिक को लेकर विवाद के बाद 12 दिसंबर से ट्विटर ने अपने यूजर्स के लिए ब्लू टिक पाने की सेवा ‘ट्विटर ब्लू’ फिर से शुरू कर दी थी। हालांकि, एक महीने पहले जब सोशल मीडिया कंपनी ने यह सेवा शुरू की थी तब एकाएक कई फर्जी खाते बन जाने से उसे इस सेवा को सस्पेंड करना पड़ा था। ट्विटर ने कहा था कि यूजर्स ‘ट्विटर ब्लू’ की सदस्यता खरीद सकेंगे जिसमें उन्हें ब्लू चेकमार्क (बैज) के साथ-साथ विशेष सुविधाएं मिलेंगी।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...