9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकौम इंकलाब के लिए तैयार, पाक को श्रीलंका बना देंगे... इमरान के...

कौम इंकलाब के लिए तैयार, पाक को श्रीलंका बना देंगे… इमरान के खास ने सेना को दी चेतावनी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद इमरान खान और सेना के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इमरान के करीबी नेता और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने पाकिस्तान की राजनीति में सेना के हस्तक्षेप को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सख्त लहजे में सेना को चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान की कौम इंकलाब के लिए तैयार है। अब सेना को फैसला करना है कि उन्हें यह इंकलाब वोटो के जरिए लाना है या फिर पाकिस्तान को श्रीलंका बनाना है। इसके पहले भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और इमरान खान के बीच सबकुछ सामान्य नहीं है। इमरान खान कई मौकों पर पाकिस्तान में हुए सत्ता परिवर्तन में सेना की भूमिका को लेकर सवाल उठा चुके हैं।

सियासी फैसले ले रही है सेना, अवाम को है इसका हक
फवाद चौधरी ने कहा कि हमारे यहां इस्टैब्लिशमेंट के मुंह जो लहू लगा हुआ है कि उन्हें सियासी फैसले करने हैं, सियासत को आगे लेकर जाना है। दुर्भाग्य से यह पाकिस्तान की तारीख है, जो बदल जाएगी। इतने बड़े मीडिया रेवल्यूशन के बाद ज्यादा देर यह सिलसिला जारी रह नहीं सकता। पाकिस्तान के अवाम को फैसलों का हक देना होगा। ये नहीं हो सकता कि हमारे जनरल, हमारे जज बैठकर बंद कमरों में फैसले कर दें कि आज से हमारी पॉलिसी यह होगी और अगले दिन हम बदल जाएं। हम फैसला कर लें कि 8 साल अफगानिस्तान में लड़ाई लड़नी है। वहां पर हम हजारों लोग अपने शहीद करवा दें, अगले दिन हम बदल जाएं कि नहीं वो हमारी पॉलिसी गलत थी। आज से हम दूसरी तरफ हो गए हैं। हम फिर अपने हजारों लोगों को मरवा डालें।

‘कौम इंकलाब के लिए तैयार है’
उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान में पॉलिसी बन रही हैं वो मजाक हैं। हमारे बच्चे शहीद हो रहे हैं, हमारे लोग जान के नजराने दे रहे हैं। ऐसी पॉलिसी कौमें नहीं बनाती हैं, जिस तरह से हमारे 8 से 10 लोग ऊपर बैठकर बना देते हैं। इसलिए यह मैंने बात कही थी कि कौम अब इंकलाब के लिए तैयार है। फैसला यह करना है कि इंकलाब वोट के जरिए लाना है या हम श्रीलंका की तर्ज पर आगे बढ़ना चाहते हैं। ये फैसला हमारे मुक्तदर हलके हैं, उन्हें करना है और इसी के मुताबिक हालात बदलेंगे।

इमरान खान और जनरल बाजवा में तनातनी जारी
इमरान खान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही सेना के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। इमरान ने कई बाद दावा किया है कि देश की ताकतवर संस्थाओं ने विदेशी हुकूमतों के साथ मिलकर उनके सरकार के खिलाफ साजिश रची। इमरान की पार्टी तो दावा कर रही है कि आने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ पीएमएल-एन और पीपीपी को फायदा पहुंचाने के लिए सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई एक साथ मिलकर काम कर रही है।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...