19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदेश में मुसलमान की हालत ये है कि घर में दंगाई मारेंगे,...

देश में मुसलमान की हालत ये है कि घर में दंगाई मारेंगे, बाहर निकले तो पुलिस… लोकसभा में बिफरे इमरान मसूद

Published on

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने शनिवार को लोकसभा में वक्फ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आज मुसलमानों के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। वक्फ के नाम पर हमारी संपत्तियों को छीनने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बना दिया गया है। आज देश में मुसलमान की स्थिति ये हो गई है कि अगर वह घर में रहेगा तो दंगाई मारेंगे और बाहर निकलेगा तो पुलिस मारेगी।

इमरान मसूद ने संविधान के 75 साल पर बोलते हुए कहा कि देश में जब संविधान बना, उस समय देश के हालात क्या थे? आर्थिक हालात उस समय ये थे कि हम घरेलू सकल उत्पाद 794 रुपये प्रति व्यक्ति था। प्रति व्यक्ति आय 63 पैसे प्रतिदिन थी। 230 रुपये प्रतिवर्ष कृषि उत्पादन। जापान में चावल का उत्पादन 748 किलो प्रति हेक्टेयर था जबकि भारत में मात्र 110 किलो प्रति हेक्टेयर था। खाद्यान्न संकट था और गंभीर संकट मद्रास में चक्रवात ने और बढ़ा दिया था।

संविधान सभा में अहिंसा की बात
मसूद ने कहा, ‘उस हालात में जब हमें पूरे विश्व में कहीं से कोई मदद करने को तैयार नहीं था। उस समय जब शोषणकारी सामाजिक व्यवस्था इस देश में लागू थी, जहां जमींदारी, रैयतवाड़ी जैसी व्यवस्थाएं थीं, जो श्रमिकों का, किसानों का संसाधनों और उत्पादन पर अधिकार नहीं छोड़ती थीं। उद्योग नहीं थे। विकास दर मात्र एक प्रतिशत सालाना थी। देश का विभाजन हो रहा था। चारों तरफ नफरता का माहौल था। उस समय भी अहिंसा, प्रेम और धर्म निरपेक्षता की बात संविधान सभा में हो रही थी।

मसूद ने कहा, ‘लोग सवाल करते हैं कि 70 साल में हमने क्या किया? ये पंडित नेहरू की नीतियां थीं कि हम देश को यहां लेकर आए। देश में इतने संसाधनों का विकास हुआ। बार-बार कहा जाता है कि उनका योगदान क्या था, ये उनका योगदान था कि हम हरित क्रांति लाए। किसानों-उद्योंगों को आगे बढ़ाने के लिए नया ब्लू प्रिंट तैयार किया। ये उस हालात में था जब देश की आर्थिक स्थिति कमजोर थी।

वक्फ के जरिए संपत्ति छीनने की कोशिश
मसूद ने कहा कि हम संविधान को बनाने वाले, मानने वाले और अपने सीने से लगाने वाले लोग हैं। किसी के लिए यह किताब हो सकती है लेकिन हमारे लिए यह पवित्र ग्रंथ है। इस ग्रंथ के जरिए ही हमें बराबरी का अधिकार मिला और आज हमारे अधिकारों पर कुठाराघात हो रहा है। वक्फ के नाम पर हमारी संपत्तियों को छीनने की साजिश की जा रही है। ये लोग वक्फ के नाम पर कानून लाकर सारी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं। आज पूरे देश के अंदर नफरत का माहौल हमारे खिलाफ खड़ा किया जा रहा है।

मुसलमान की स्थिति
इमरान मसूद ने कहा कि संभल की घटना हो या बहराइच की घटना हो… आज देश में मुसलमान की स्थिति ये हो गई है कि घर में रहेगा तो दंगाई मारेंगे और बाहर निकलेगा तो पुलिस मारेगी। बहराइच में और संभल में यही हुआ। आज सीधे गोली मारी जाती है। हमारी जान की कीमत आज समझने को कोई तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है… मनोज परमार नाम का आदमी जो कारोबारी था, उसके बच्चों ने राहुल गांधी जी को गुल्लक दी। उसके घर पर ईडी की रेड हुई। उसने अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली और नोट में लिखा कि ईडी के अधिकारी ने उसके कंधे पर पैर रखकर कहा कि तुम भाजपा जॉइन कर लो। तुम्हारी जान बच जाएगी। उन्होंने कहा कि आज ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल हमें डराने के लिए और इन आवाजों को चुप करने के लिए हो रहा है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...