19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यबेटियों की इज्जत खतरे में है... यूपी के कुशीनगर में हिंदुओं ने...

बेटियों की इज्जत खतरे में है… यूपी के कुशीनगर में हिंदुओं ने क्यों लगाए ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर

Published on

कुशीनगर

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही गांव के बीस घरों पर बिकाउ होने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद हरकत में आया प्रशासन अब जांच पड़ताल में जुटा है।

मकान बिकाऊ है.. एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे बीस घरों पर चस्पा है ये पोस्टर। वजह भी साफ लिखी है। मामला रामकोला थानाक्षेत्र के सपहा दहाऊर टोले का है जहां के रहने वाले पासी समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के प्रधान प्रतिनिधि पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है…और इंसाफ ना मिलने की सूरत में घरों को बेचकर पलायन करने के लिए मकानों पर बिकाऊ होने का पोस्टर चस्पा कर दिया। मामला दो अलग-अलग समुदायों का होने की वजह से पुलिस भी हरकत में आई और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई है। एडीएम कुशीनगर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।

दरअसल ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने जानबूझकर अनुसूचित जाति की आबादी की जमीन पर पानी की टंकी का प्रस्ताव पास करा दिया है। कुल मिलाकर हाल-फिलहाल पासी समुदाय के लोग मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं मामला दो अलग समुदायों का होने की वजह से प्रशासन पर भी भारी दबाव है क्योंकि दोनों पक्षों के अड़ियल रवैये के कारण बीच का रास्ता निकल पाएगा, ये बड़ा सवाल है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...