16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपत्नी की चप्पल उतरवाने वाले हॉस्पिटल असिस्टेंट के DRM साहब ने उतरवा...

पत्नी की चप्पल उतरवाने वाले हॉस्पिटल असिस्टेंट के DRM साहब ने उतरवा लिए कपड़े

Published on

नबाद,

डॉक्टर के चेंबर में घुसने से पहले मंडल रेल प्रबंधक (DRM) की पत्नी की चप्पल उतरवाना अस्पताल के असिस्टेंट को काफी भारी पड़ गया. इसका बदला डीआरएम ने असिस्टेंट के कपड़े उतरवाकर लिया. दफ्तर में बुलाकर कर्मचारी की बरी तरह फजीहत की गई. इस अपमान से आहत कर्मचारी की तबीयत बुरी तरह बिगड़ गई और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. उधर इस मामले का पता लगते ही असिस्टेंट के सहकर्मियों ने अस्पताल में काम ठप कर हड़ताल की घोषणा कर दी.

धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल अस्पताल में कर्मचारियों ने ओपीडी सेवा भी बाधित कर दी. कर्मचारियों ने डीआरएम के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल, डीआरएम के अभद्र व्यवहार और बदसलूकी के कारण कर्मचारियों में आक्रोश है. हालांकि, एडीआरएम आशीष झा मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को काफी समझाया बुझाया.

चप्पल पहनकर चेंबर में जाने रोका था
इस दौरान प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने बताया, डीआरएम कमल किशोर सिन्हा की पत्नी इलाज कराने के लिए रेल अस्पताल आई थीं. डॉक्टर के चेंबर के बाहर असिस्टेंट बसंत उपाध्याय अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. उस दौरान बसंत ने डीआरएम की पत्नी और उनके साथ आए शख्स से चेंबर के बाहर चप्पलें उतारने का अनुरोध किया. तब रेल अफसर की पत्नी ने कुछ नहीं कहा और डॉक्टर से मिलने के बाद वापस लौट गईं.कर्मचारियों का आरोप है कि इसके बाद डीआरएम ऑफिस से डॉक्टर के असिस्टेंट बसंत उपाध्याय को बुलाया गया और फिर वहां कर्मचारी बसंत को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया.

कपड़े उतरवा लिए गए
मंडल प्रबंधक के आदेश पर उनके मातहतों ने चप्पल के बदले में बसंत उपाध्याय के कपड़े तक उतरवा लिए. इस घटना के बाद से पीड़ित बसंत उपाध्याय डिप्रेशन में चले गए हैं. अपमान से आहत पीड़ित की तबीयत काफी खराब हो चुकी है. उन्हें इलाज के लिए रेल अस्पताल भी लाया गया. जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.

रेल अस्पताल की महिला अटेंडेंट यशोदा देवी ने कहा कि हम लोग यहां आने वाले मरीजों का इलाज काम करते हैं. आज बसंत उपाध्याय की फजीहत की गई. कल हम जैसे दूसरे कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटना होगी, इसलिए डीआरएम को बर्खास्त किया जाना चाहिए.
पीड़ित के पक्ष में विरोध प्रदर्शन करते सहकर्मी.वहीं, इस मामले को लेकर धनबाद मंडल के ADRM आशीष झा का कहना है कि मामले की कोई साक्ष्य नहीं है. फिलहाल कर्मचारियों ने रेल अस्पताल की ओपीडी सेवा बाधित कर दी है. उसे सुचारू करने की कोशिश की जा रही है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...