8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यतीन बेटियों के पिता को बेटे की थी चाहत, चौथी बार पत्नी...

तीन बेटियों के पिता को बेटे की थी चाहत, चौथी बार पत्नी के गर्भवती होने पर कांस्टेबल हुआ सस्पेंड

Published on

बालोद ,

छत्तीसगढ़ के बालोद में पत्नी के चौथी बार गर्भवती होने पर कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया. कांस्टेबल को तीन बेटियां पहले से थीं, बेटे की चाहत में पत्नी चौथी बार गर्भवती हुई तो उसे सस्पेंड कर दिया गया. इसी तरह के दो अन्य मामलों में भी जांच के बाद दो और हेड कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि कांस्‍टेबल ने राष्ट्रीय जनसंख्या नीति कानून का उल्लंघन किया है.

दरअसल, समवाय कैंप नगरी में तैनात कांस्‍टेबल प्रहलाद सिंह 23 जून को धनोरा स्थित 14वीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल कार्यालय गया था. वहां प्रहलाद को सैलरी लेनी थी,इसके साथ ही उसने पत्नी की डिलीवरी के लिए 8 दिन की छुट्टी का आवेदन दिया. अधिकारियों के पूछने पर उसने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं. मगर, बेटे की चाहत में पत्नी चौथी बार गर्भवती हो गई. इसके बाद बटालियन अधिकारी डीआर आंचला ने राष्ट्रीय जनसंख्या नीति और अन्य कानून का उल्लंघन मानते हुए कांस्टेबल को निलंबित कर दिया.

दो हेड कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस
बटालियन अधिकारी डीआर आंचला ने बताया कि हैंडबुक 2023 में अंकित छत्तीसगढ़ सिविल सेवा(सेवा की सामान्य शर्ते) नियम 1961 के तहत दो से अधिक संतान होने पर सिविल सेवा में अपात्र माना गया है. इस नियम में यह है कि एक का जन्म 26 जनवरी 2001 को या उसके बाद हुआ हो. इसके आधार पर कांस्‍टेबल प्रहलाद सिंह को निलंबित किया गया है. साथ ही सेवा पुस्तिका जांच के बाद दो और हैंड कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this