11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'परमाणु युद्ध की आशंका तेजी से बढ़ रही', रूस-यूक्रेन युद्ध पर एलन...

‘परमाणु युद्ध की आशंका तेजी से बढ़ रही’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर एलन मस्क के ट्वीट से दुनिया में माहौल गरम

Published on

मॉस्को

रूस और यूक्रेन का युद्ध लगातार जारी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन लगातार परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे हैं। दुनिया में इस बात की चिंता है कि कभी भी रूस की हार यूक्रेन के साथ जंग को परमाणु युद्ध में बदल सकती है। इस बीच टेस्ला के CEO एलन मस्क ने एक ट्वीट किया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने एक ट्वीट के रिप्लाई में कहा है कि ‘परमाणु युद्ध की आशंका तेजी से बढ़ रही है।’ मैक्स टेगमार्क नाम के एक ट्विटर यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए मस्क ने ये चिंता जाहिर की है।

मैक्स ने दावा किया कि उन्हें लगता है कि दुनिया में परमाणु युद्ध की संभावना है। इससे जुड़ा एक ग्राफ उन्होंने शेयर किया, जिसमें बताया गया था कि 30 फीसदी आशंका है कि यूक्रेन पर रूस एक परमाणु बम दाग दे। अगर ऐसा होता है तो इस बात की आशंका 80 फीसदी है कि नाटो रूस के खिलाफ युद्ध में उतर जाए। इसके बाद 70 फीसदी चांस है कि ये युद्ध तीसरे विश्वयुद्ध में बदल जाए।

परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रही दुनिया
मैक्स ने आगे लिखा, ‘इसीलिए मैं एलन मस्क और अन्य लोग जो इस युद्ध को खत्म करने की बात कह रहे हैं उनकी प्रशंसा करता हूं।’ मैक्स के ट्वीट के जवाब में एलन मस्क ने लिखा, ‘परमाणु युद्ध की आशंका तेजी से बढ़ रही है।’ हाल ही में एलन मस्क ने एक ट्विटर पोल के किया था, जिसके कारण उनकी आलोचना हो रही है। इसमें उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत से जुड़ा ट्वीट किया था। यूक्रेन के साथ ही दुनिया भर में उनका विरोध हुआ, जिसके जवाब में मस्क ने लिखा, ‘मैं पूरी रात जाग कर इस युद्ध को कम करने की किसी भी संभावित तरीके के बारे में सोचता रहा।’

ताइवान को लेकर कही अजीबोगरीब बात
एशिया में चीन और ताइवान के बीच तनाव चल रहा है। हाल ही में एलन मस्क ने इस विवाद को लेकर भी अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कह दिया कि चीन को ताइवान पर कुछ अधिकार दे देने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो विवाद सुलझ सकता है। एलन मस्क के इस बयान की भी जम कर आलोचना हो रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...