5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराजनीतिसंसदीय लोकतंत्र के अस्तित्व की लड़ाई... अरविंद केजरीवाल के साथ आए शरद...

संसदीय लोकतंत्र के अस्तित्व की लड़ाई… अरविंद केजरीवाल के साथ आए शरद पवार, BJP के खिलाफ यह अपील

Published on

मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है। दिल्ली के एलजी के अधिकारों के मुद्दे पर केंद्र सरकार के अध्यादेश का विरोध करते हुए केजरीवाल नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। शरद पवार से मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पवार ने कहा कि सभी गैर बीजेपी पार्टियों को इस मुद्दे पर केजरीवाल के साथ आना चाहिए। पवार ने साथ ही कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की लड़ाई को समर्थन देने के लिए शरद पवार को शुक्रिया कहा है।

गैर बीजेपी दल करें केजरीवाल का समर्थन: पवार
मुंबई के यशवंत राव चव्हाण सेंटर पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। इसके बाद शरद पवार और केजरीवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, यह संसदीय लोकतंत्र के अस्तित्व की लड़ाई का समय है। यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है कि सभी गैर-भाजपाई दल अरविंद केजरीवाल का समर्थन करें।’

चुनी हुई सरकारों को काम नहीं करने दे रहे: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शरद पवार को शुक्रिया जताने के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा, ‘अध्यादेशों का इस्तेमाल कर चुनी हुई सरकारों को काम नहीं करने दिया जा रहा है, यह देश के लिए अच्छा नहीं है। दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की लड़ाई को समर्थन देने के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं।’

बुधवार को उद्धव ठाकरे से मिले थे केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण मुंबई के वाई बी चव्हाण सेंटर में पवार से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। केजरीवाल मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके बांद्रा स्थित घर पर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर बीजेपी शासित केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की लड़ाई के लिए उनका समर्थन मांगा था।

कोलकाता में ममता ने भी दिया था समर्थन
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप की लड़ाई के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते अपने देशव्यापी दौरे के तहत मंगलवार को केजरीवाल और मान ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात की। केंद्र ने पिछले शुक्रवार को दिल्ली में ‘ग्रुप-ए’ अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए एक प्राधिकरण बनाने के लिए अध्यादेश जारी किया था। आम आदमी पार्टी सरकार ने इस कदम को सेवाओं के नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ धोखा बताया।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर शोक की लहर; पूर्व गृह मंत्री सहित दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि...