8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन और रूस के रणनीतिक संबंधों का भविष्य उज्ज्वल', पुतिन के बीजिंग...

चीन और रूस के रणनीतिक संबंधों का भविष्य उज्ज्वल’, पुतिन के बीजिंग दौरे के बाद बोले शी जिनपिंग

Published on

नई दिल्ली,

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को कहा कि चीन और रूस के बीच रणनीतिक संबंध अमेरिका के विरोध के बावजूद एक ऐतिहासिक शुरुआती बिंदु पर हैं. इसके पीछे की वजह बताते हुए चीन ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जंग को खत्म करने के लिए बातचीत के जरिए समझौता करने की ख्वाहिश जताई है.

मार्च में दोबारा चुने जाने के बाद पुतिन, चीन की अपनी पहली यात्रा के लिए गुरुवार को बीजिंग पहुंचे थे. उन्होंने अपनी रणनीतिक सहयोगात्मक साझेदारी को जारी रखने के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने के अलावा शी जिनपिंग के साथ कई दौर की बातचीत की.

8वें रूसी-चीनी एक्सपो में शामिल हुए पुतिन और जिनपिंग
राष्ट्रपति जिनपिंग ने हार्बिन (Harbin) में 8वें रूसी-चीनी एक्सपो (Russian-Chinese Expo) में बोलते हुए कहा, ‘चीन-रूस संबंधों का भविष्य उज्ज्वल है और इस साल चीन-रूस राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है. एक नए ऐतिहासिक शुरुआती बिंदु पर खड़े होकर, द्विपक्षीय संबंध नए ऐतिहासिक मौकों को अपनाएंगे और विकास की व्यापक संभावनाएं पैदा करेंगे.’

बीजिंग से लगभग 1,300 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और रूस के साथ इसके बॉर्डर के करीब, हार्बिन में पुतिन ने चीन-रूस एक्सपो में हिस्सा लिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि कीव के विपरीत, रूस ने युद्ध खत्म करने के लिए यूक्रेन के साथ बातचीत करने से कभी इनकार नहीं किया है.

यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर बात
पुतिन (71) और शी जिनपिंग (70) दोनों ने रूस द्वारा शुरू किए गए दो साल से ज्यादा वक्त से चल रहे यूक्रेन युद्ध को सुलझाने के लिए बातचीत की बात कही. शी जिनपिंग, पुतिन के साथ अपने संबंधों को चीन के प्रति अमेरिका की बढ़ती शत्रुता का काउंटर मानते हैं, जिसके बारे में बीजिंग का कहना है कि इसका उद्देश्य उसकी प्रगति का काउंटर करना है, वहीं पुतिन के यूक्रेन युद्ध जारी रखने को लेकर यहां बेचैनी है.

हालांकि, बीजिंग ने सार्वजनिक तौर से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का समर्थन नहीं किया है लेकिन चीन-रूस रणनीतिक साझेदारी अमेरिका और उसके सहयोगियों की गहन जांच के दायरे में आ गई है, जिन्होंने मॉस्को पर प्रतिबंध लगाए हैं. चीन की अपनी दो दिन की यात्रा खत्म करते हुए पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत के जरिए समाधान निकालने की ख्वाहिश जताई.

एजेंसी के मुताबिक पुतिन ने कहा कि रूस ने कभी भी युद्ध खत्म करने के लिए यूक्रेन के साथ बातचीत करने से इनकार नहीं किया है. पुतिन ने कहा, ‘हमें एक बार फिर धोखा दिया गया. अब हमें यह समझना होगा कि हमें किसके साथ और कैसे व्यापार करना चाहिए. हम किस पर और किस हद तक भरोसा कर सकते हैं.’इससे पहले गुरुवार शाम को शी जिनपिंग और पुतिन ने बीजिंग में सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के टॉप लीडर्स के कॉम्प्लेक्स झोंगनानहाई में एक बैठक की, जहां दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट पर बात-चीत की.

शी जिनपिंग ने कहा कि चीन सही वक्त पर समान भागीदारी और सभी विकल्पों की निष्पक्ष चर्चा के साथ रूस और यूक्रेन द्वारा मान्यता प्राप्त एक अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन बुलाने का समर्थन करता है. जिससे यूक्रेन मुद्दे पर जल्द राजनीतिक समाधान पर जोर दिया जा सके और चीन रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है.

पुतिन को चीन से उम्मीद
पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के राजनीतिक समाधान में अहम और रचनात्मक भूमिका निभाते रहने के लिए चीन का स्वागत किया. उन्होंने कहा, ‘रूस राजनीतिक बातचीत के जरिए यूक्रेन मुद्दे को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में ईमानदारी दिखाने और चीन के साथ करीबी बातचीत बनाए रखने का इच्छुक है.’यात्रा के पहले दिन, पुतिन और शी की बातचीत के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, ‘दोनों पक्षों का मानना है कि यूक्रेन संकट के स्थायी समाधान के लिए, इसके मूल कारणों को खत्म करना जरूरी है.’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...