12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीय5 किलोमीटर तक कार के नीचे घिसटती रही लड़की, ये 5 सवाल...

5 किलोमीटर तक कार के नीचे घिसटती रही लड़की, ये 5 सवाल कुछ और ही कहानी बता रहे!

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में नए साल पर एक लड़की की दिल दहला देने वाली मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर एक कार में कोई शख्स घसीट रहा हो और इसकी जानकारी कार चालक को क्यों नहीं हुई? कार 5 किलोमीटर तक लड़की को घसीटती रही लेकिन किसी पीसीआर या पुलिसकर्मी ने कार को क्यों नहीं रोका। इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घटना वाली कार एक कट से यू-टर्न ले रही है। जब कार यू-टर्न ले रही थी तो वहां मौजूद कुत्ता उस कार के पीछे भागता भी है और भौंकता दिख रहा है। यानी कुत्ते को कुछ गलत की भनक लग गई थी। तो फिर पुलिस शुरू में इसे केवल दुर्घटना क्यों बता रही थी? लड़की की मौत के पीछे ऐसे कई सवाल हैं जिनपर अभी जांच होनी है।

दो घंटे तक पुलिस को भनक क्यों नहीं?
सीसीटीवी में 1 जनवरी के तड़के साढ़े 3 बजे का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कार के अगले पहिए में लड़की की लाश फंसी हुई है। सवाल ये उठ रहा है कि पुलिस को इसकी जानकारी खुद क्यों नहीं हुई। किसी चश्मदीद के फोन करने के बाद करीब साढ़े 4 बजे पुलिस हरकत में आई। 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरम्यानी रात दिल्ली के लगभग सभी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होती है। ऐसे में पुलिस को इस घटना की जानकारी कैसे नहीं मिल पाई?

क्या हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश?
कंझावला हादसे में मृतक की मां ने दावा किया कि उसकी लड़की की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों के साथ पुलिस कुछ नहीं कर रही है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की जा रही है?

क्या आरोपी पूरा सच नहीं बता रहे?
एक और बड़ा सवाल है कि जब स्कूटी की गाड़ी से टक्कर हुई तो लड़की दूर छिटकने के बजाए गाड़ी में फंस कैसे गई? दूसरी बात गाड़ी के अगले पहिए की तरफ एक कोई बड़ी चीज फंस गई तो चालक को इसकी जानकारी कैसे नहीं हुई? ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या बलेनो चालक पूरा सच नहीं बता रहे हैं? आम तौर पर गाड़ी के पहिए में या उसमें कुछ भी फंसता है तो उसमें आवाज जरूर होती है।

पुलिस ने बढ़ा दी धारा
चौतरफा पुलिस पर सवाल उठने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस घटना में आईपीसी 304 को भी जोड़ दिया है। इस बीच, लड़की की पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी इस टीम में शामिल किया गया है। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से सारे सबूत एकत्र कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर कई सवाल, ये कैसे संभव है
कार में घिसटती लड़की का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कई सवाल पूछ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि एक लड़की 5 किलोमीटर तक कार में घिसटती रही और पुलिस को भनक तक कैसे नहीं लगी? भला ये कैसे संभव है? उधर पुलिस ने इस घटना में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों के नाम हैं।
-दीपक खन्ना (26)
-अमित खन्ना (25)
-कृष्ण (27)
-मिथुन (26)
-मनोज मित्तल (27)

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...