11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयमान गए राज्यपाल... अब राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर ही...

मान गए राज्यपाल… अब राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर ही होगी नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी ममता बनर्जी सरकार

Published on

नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जिन छह नामों को राज्य में वीसी के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की गई है उसकी नियुक्ति राज्यपाल करेंगे। राज्यपाल की ओर से इस बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सामने सहमति जताई गई है। सुप्रीम कोर्ट में अटॉर्नी जनरल आर . वेंकटरमणी ने बताया कि गवर्नर (यूनिवर्सिटी के चांसलर) ने फैसला लिया है कि यूनिवर्सिटी में छह वीसी का पद खाली है। राज्य सरकार ने इस मामले में जो नामों की लिस्ट की सिफारिश की है उसके मुताबिक वैकेंसी को भरा जाएगा।

पश्चिम बंगाल ने दी थी चुनौती
अटॉर्नी जनरल के बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने कहा है कि इस मामले में जरूरी प्रक्रिया एक हफ्ते में पूरी कर ली जाए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार अन्य वैकेंसी के बारे में नामों की सिफारिश कर सकती है। पश्चिम बंगाल सरकार और राज्यपाल के बीच वीसी की नियुक्ति के मामले में इस मामले में विवाद चल रहा था। पश्चिम बंगाल सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

कोलकाता हाई कोर्ट ने बरकरार रखा था फैसला
कोलकाता हाई कोर्ट ने जून 2023 में राज्यपाल द्वारा 13 यूनिवर्सिटी में अंतरिम वीसी की नियुक्ति के फैसले को बरकरार रखा था। इस फैसले को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में राज्यपाल की ओर से इस बात को लेकर सहमति जताई गई है कि वह राज्य सरकार की ओर से की गई सिफारिश के मुताबिक नियुक्ति करेंगे।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...