11.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यविपक्ष की बारात का दूल्‍हा कोई कांग्रेसी ही होगा, पटना में बैठक...

विपक्ष की बारात का दूल्‍हा कोई कांग्रेसी ही होगा, पटना में बैठक पर बोले प्रमोद कृष्‍णम

Published on

बरेली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ही विपक्षी दलों का नेतृत्व कर सकती है। उन्‍होंने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष की बारात का दूल्हा तो कांग्रेस का नेता ही होगा। एक धार्मिक कार्यक्रम में यहां भाग लेने आए आचार्य प्रमोद कृष्णम पटना में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर उठे सवालों के जवाब दे रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि विपक्ष की बारात का दूल्हा तो कांग्रेस का नेता ही होगा, अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना है तो विपक्ष को कांग्रेस का साथ देना होगा, तभी हम 2024 में डटकर मुकाबला कर पाएंगे। कांग्रेस के पास अपना दृष्टिकोण है, बड़ी टीम है, कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है। राहुल गांधी काबिल नेता हैं और सभी क्षेत्रीय दलों को राहुल गांधी के साथ आना होगा।

आचार्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झंडे के नीचे काम करना होगा, तभी उनको भाजपा से मुक्ति मिल सकती है अन्यथा भाजपा को हराने का किसी भी पार्टी में दम नहीं है। शुक्रवार को बिहार के पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। इस बैठक में विपक्ष के 15 दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया था। बैठक खत्म होने के बाद सर्वदलीय प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी जिसमें बैठक की जानकारी दी गई थी।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...